Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को संसद में बजट पेश करेंगी। परंपरा के अनुसार उनका बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरू होगा। भारत के केंद्रीय बजट से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों पर नजर डालते हैं।
Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को संसद में बजट पेश करेंगी। परंपरा के अनुसार उनका बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरू होगा। भारत के केंद्रीय बजट से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों पर नजर डालते हैं।
भारत का पहला बजट
भारत का पहला बजट 7 अप्रैल 1860 को पेश किया गया था। इसे ईस्ट इंडिया कंपनी के जेम्स विल्सन ने ब्रिटिश क्राउन के लिए पेश किया था।
स्वतंत्र भारत का पहला बजट
स्वतंत्र भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को आरके शन्मुखम चेट्टी ने पेश किया था।
सबसे ज्यादा बजट पेश करने वाले
मोरारजी देसाई ने कुल 10 बजट पेश किए, जो अब तक किसी एक व्यक्ति द्वारा सबसे ज्यादा हैं।
प्रधानमंत्री और बजट
जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने खुद बजट पेश किया।
सबसे लंबा बजट भाषण
1991 में तत्कालीन वित्त मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने सबसे लंबे बजट भाषण (शब्दों के हिसाब से) दिया था।
हलवा सेरेमनी
बजट तैयार करने की गोपनीयता बनाए रखने के लिए हर साल हलवा सेरेमनी आयोजित की जाती है। इसके बाद बजट टीम को लॉक-इन किया जाता है।
बजट पेश करने की तारीख में बदलाव
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2017 में बजट पेश करने की तारीख फरवरी के अंतिम कार्यदिवस से बदलकर 1 फरवरी कर दी। उसी साल पहली बार रेल बजट को भी केंद्रीय बजट में शामिल किया गया।
निर्मला सीतारमण का रिकॉर्ड
2020 में निर्मला सीतारमण ने सबसे लंबा बजट भाषण दिया, जो 2 घंटे 42 मिनट तक चला। 2021 में उन्होंने पहला पेपरलेस बजट पेश किया। केंद्रीय बजट न केवल देश की आर्थिक दिशा तय करता है, बल्कि इससे हर नागरिक की उम्मीदें जुड़ी होती हैं। बजट 2025 से भी कई बड़े ऐलान होने की उम्मीद है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।