Budget 2025: क्या इस बार स्टॉक मार्केट में आएगी बजट-पूर्व रैली? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

सेबी ने 2024 में कई बड़े फैसले लिए। इसका मार्केट पर काफी असर देखने को मिला। खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (FO&) के नए नियमों का असर ट्रेडिंग वॉल्यूम पर पड़ा है। एफएंडओ ट्रेड पर एसटीटी बढ़ने से ट्रेडिंग की कॉस्ट बढ़ गई है। मार्जिन के नए नियमों का असर भी मार्केट के सेंटिमेंट पर पड़ा है

अपडेटेड Jan 07, 2025 पर 12:56 PM
Story continues below Advertisement
विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) इंडिया के लिए फंड एलोकेशन के अपने गाइडेंस जारी करेंगे। इसका असर भी स्टॉक मार्केट्स पर पड़ेगा।

दिसंबर 2024 में मार्केट में सांता क्लॉज रैली की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन, सांता क्लॉज ने बुल्स को निराश किया। हालांकि, कई निवेशकों ने होशियारी दिखाई। उन्होंने तेजी के मौके का इस्तेमाल शेयरों को बेचने के लिए किया। मार्केट की स्थितियां अब भी बदली नहीं हैं। हालांकि, कंपनियों के नतीजों के सीजन का आगाज होने जा रहा है। यह उम्मीद की एक किरण है। कंपनियों के नतीजे अच्छे आते हैं तो यह मार्केट के लिए पॉजिटिव होगा। जनवरी के तीसरे हफ्ते से बजट की चर्चा जोर पकड़ेगी। इसका असर भी स्टॉक मार्केट पर पड़ेगा।

FIIs के फंड ऐलोकेशन का असर मार्केट पर पड़ेगा 

विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) इंडिया के लिए फंड एलोकेशन के अपने गाइडेंस जारी करेंगे। इसका असर भी स्टॉक मार्केट्स पर पड़ेगा। कुल मिलाकर 1 फरवरी से पहले स्टॉक मार्केट्स में बजट-पूर्व रैली (rally) दिख सकती है। लेकिन, यह रैली पिछले सालों जितनी स्ट्रॉन्ग नहीं होगी। इसकी वजह यह है कि मार्केट का सेंटिमेंट कमजोर है। ट्रेडर्स और इनवेस्टर्स मार्केट में किसी तरह का रिस्क लेने को तैयार नहीं हैं। खासकर लॉस उठाने वाले इनवेस्टर्स निराश हैं।


सेबी के फैसलों की वजह से ट्रेडिंग वॉल्यूम में कमी आई है

सेबी ने 2024 में कई बड़े फैसले लिए। इसका मार्केट पर काफी असर देखने को मिला। खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (FO&) के नए नियमों का असर ट्रेडिंग वॉल्यूम पर पड़ा है। एफएंडओ ट्रेड पर एसटीटी बढ़ने से ट्रेडिंग की कॉस्ट बढ़ गई है। मार्जिन के नए नियमों का असर भी मार्केट के सेंटिमेंट पर पड़ा है। जून 2024 से मार्केट में हर महीने कम से कम एक बड़ी गिरावट आई है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने अपनी बिकवाली जारी रखी है।

यह भी पढ़ें: Budget 2025: सोचिए आप निर्मला सीतारमण को क्या बताएंगे, 10 जनवरी से आपको मिलेगा मौका

इन वजहों से मार्केट में आ सकती है रैली

बजट से पहले शॉर्ट-कवरिंग की वजह से मार्केट में तेजी आ सकती है। लेकिन, यह तेजी कितनी टिकाऊ होगी? अगर विदेशी संस्थागत निवेशकों के इंडियन मार्केट के ऐलोकेशन में पॉजिटिव बदलाव आता है तो इसका स्टॉक मार्केट पर पॉजिटिव असर पड़ेगा। अगर कंपनियों का प्रदर्शन तीसरी तिमाही में अच्छा रहता तो भी मार्केट में तेजी दिख सकती है। उधर, यूनियन बजट में इनकम टैक्स में कमी सहित सरकार के बड़े ऐलान का भी मार्केट पर पॉजिटिव असर दिख सकता है। कुल मिलाकर मार्केट में अगले कुछ हफ्तों में बजट-पूर्व रैली दिख सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।