Budget 2025: बजट के आने की तैयारी के साथ ही महिलाओं को सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें से एक है महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना। यह योजना महिलाओं को बचत और निवेश के जरिए आर्थिक आत्मनिर्भरता देने के मकसद से लाई गई थी। इस योजना में निवेश करने की आखिरी तारीख मार्च 2025 है। हालांकि, अब सवाल है कि क्या सरकार बजट में इस योजना की समय सीमा बढ़ाएगी? अगर समय बढ़ाती है महिलाओं के पास एक और योजना उनके लिए होगी।
