Budget 2026-2027: बजट पेश होने से पहले सरकार हलवा सेरेमनी का आयोजन क्यों करती है?

आम तौर पर बजट पेश होने से एक हफ्ते पहले हलवा सेरेमनी का आयोजन होता है। यह बजट तैयार करने की प्रक्रिया का आखिरी चरण है। हलवा सेरेमनी के बाद फाइनेंस मिनिस्ट्री के नॉ़र्थ ब्लॉक के बेसमेंट में स्थिति प्रिंटिंग प्रेस में बजट डॉक्युमेंट्स प्रिंट होने के लिए चला जाता है

अपडेटेड Jan 14, 2026 पर 4:52 PM
Story continues below Advertisement
हर साल बजट से पहले दिल्ली में नॉर्थ ब्लॉक में एक बड़ी कड़ाही में हलवा बनाया जाता है। हलवा सेरेमनी की यह फोटो जनवरी 2024 की है।

यूनियन बजट और हलवा सेरेमनी के बीच करीबी रिश्ता है। यह रिश्ता कई दशकों से चला आ रहा है। बजट डॉक्युमेंट्स के प्रिंटिंग के लिए जाने से पहले हलवे की रस्म पूरी की जाती है। इसके बाद बजट तैयार करने से जुड़े अधिकारियों और दूसरे स्टाफ के लिए लॉक-इन पीरियड शुरू हो जाता है, जो तब तक जारी रहता है जब तक 1 फरवरी को लोकसभा में बजट पेश नहीं हो जाता।

बजट पेश होने से एक हफ्ते पहले हलवा सेरेमनी का आयोजन

आम तौर पर Union Budget पेश होने से एक हफ्ते पहले हलवा सेरेमनी का आयोजन होता है। पिछले साल 24 जनवरी को शाम 5 बजे हलवा सेरमनी का आयोजन हुआ था। इसमें वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। हलवा सेरेमनी बजट तैयार करने की प्रक्रिया का आखिरी चरण है।


देश में हर शुभ काम के दौरान मिठाई बांटने की परंपरा

भारत में हर शुभ के दौरान मिठाई बांटने की परंपरा रही है। हलवा घर-घर में बनने वाली स्वीट डिश है। यह देश की सांझी विरासत का हिस्सा है। इसलिए हर साल बजट से पहले दिल्ली में नॉर्थ ब्लॉक में एक बड़ी कड़ाही में हलवा बनाया जाता है। फिर, इसे वित्तमंत्री की मौजूदगी में बजट तैयार करने की प्रक्रिया से जुड़े लोगों के बीच बांटा जाता है।

बजट बनाने से जुड़े लोगों के लिए लॉक-इन पीरियड की शुरुआत

हलवा सेरेमनी के बाद फाइनेंस मिनिस्ट्री के नॉ़र्थ ब्लॉक के बेसमेंट में स्थिति प्रिंटिंग प्रेस में बजट डॉक्युमेंट्स प्रिंट होने के लिए चला जाता है। बजट से जुड़ी जानकारियां लीक होने से रोकने के लिए बजट तैयार करने से जुड़े करीब 100 अधिकारी और दूसरे स्टाफ के बाहर जाने पर पाबंदी होती है। बजट पेश होने तक एक तरह से वे बाहर की दुनिया से कटे रहते हैं। इस लॉक-इन पीरियड के दौरान वे अपने परिवार के सदस्यों से भी नहीं मिल पाते। मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से पाबंदी होती है।

1950 में बजट की जानकारियां लीक हो गई थीं

1950 में बजट की जानकारियां लीक हो गई थीं। उसके बाद काफी ज्यादा सावधानी बरती जाती है। तब बजट डॉक्युमेंट्स की प्रिंटिंग राष्ट्रपति भवन स्थित प्रेस में होती थी। जानकारी लीक होने के बाद बजट डॉक्युमेंट्स की प्रिंटिंग मिंटो रोड स्थित प्रेस में होने लगा। फिर 1980 के बाद से बजट डॉक्युमेंट्स की प्रिंटिंग हर साल नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट स्थित प्रेस में होती है।

यह भी पढ़ें: Budget 2026 Expectations: बजट में एसटीटी और एसटीसीजी टैक्स में कमी के ऐलान से शेयर बाजार पकड़ सकता है रफ्तार 

28 जनवरी से संसद के बजट सत्र की शुरुआत 

सरकार ने बजट सत्र के शिड्यूल का ऐलान कर दिया है। संसद का बजट सत्र 28 फरवरी को शुरू होगा। उस दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद को दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगी। इकोनॉमिक सर्वे 29 जनवरी को पेश होगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को दिन में 11 बजे लोकसभा में यूनियन बजट पेश करेंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।