Get App

Budget 2026 Expectation: रिटायरमेंट प्लानिंग को मिले बराबरी का टैक्स, माइक्रो इंश्योरेंस को दिया जाए बढ़ावा

भारत अगले साल के लिए अपना आर्थिक रास्ता तय कर रहा है और इस बीच इंश्योरेंस सेक्टर परिवारों की वित्तीय योजना और जोखिम कम करने के लिहाज से मुख्य स्तंभ बना हुआ है। हाल के नियामकीय प्रयासों और पहलों से इस सेक्टर की वृद्धि को समर्थन मिला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 4:54 PM
Budget 2026 Expectation: रिटायरमेंट प्लानिंग को मिले बराबरी का टैक्स, माइक्रो इंश्योरेंस को दिया जाए बढ़ावा
Budget 2026: भारत अगले साल के लिए अपना आर्थिक रास्ता तय कर रहा है

भारत अगले साल के लिए अपना आर्थिक रास्ता तय कर रहा है और इस बीच इंश्योरेंस सेक्टर परिवारों की वित्तीय योजना और जोखिम कम करने के लिहाज से मुख्य स्तंभ बना हुआ है। हाल के नियामकीय प्रयासों और पहलों से इस सेक्टर की वृद्धि को समर्थन मिला है, लेकिन व्यापक इंश्योरेंस संबंधी आंकड़ों से पता चलता है कि इस दिशा में अभी भी काफी प्रयास करना बाकी है।

भारतीय इंश्योरेंस नियामक एवं विकास प्राधिकरण की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष ‘24 में भारत का कुल इंश्योरेंस विस्तार सकल घरेलू उत्पाद का 3.7 प्रतिशत था, जिसमें जीवन इंश्योरेंस कीवह हिस्सेदारी 2.8 प्रतिशत थी। यह स्तर 7 प्रतिशत से ज़्यादा के वैश्विक औसत से कम है। पीडब्ल्यूसी इंडिया की इंश्योरेंस समावेश से जुड़ी रिपोर्ट के अनुसार, भारत के ग्रामीण इलाके में, जहां लगभग 65 प्रतिशत आबादी रहती है, वहां 10 प्रतिशत से भी कम लोगों के पास जीवन इंश्योरेंस है। ये बातें इस बात की याद दिलाती हैं कि प्रगति के बावजूद, आबादी के बड़े हिस्से के लिए वित्तीय सुरक्षा की उपलब्धता सीमित है।

आगामी बजट नीतिगत समर्थन बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। नीचे दिए गए मेरे सुझावों का लक्ष्य है, ग्राहकों को बेहतर लाभ प्रदान करना, दीर्घकालिक बचत में भागीदारी बढ़ाना और वित्तीय समावेश और लचीलेपन के राष्ट्रीय लक्ष्यों का समर्थन करना।

भारत के पेंशन परितंत्र में अभी भी भारी कमी है। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली और अन्य औपचारिक पेंशन योजनाओं का लगातार विस्तार हो रहा है, लेकिन मर्सर-सीएफए इंस्टीट्यूट ग्लोबल पेंशन इंडेक्स 2025 के अनुसार, भारत का औपचारिक पेंशन कवरेज कार्यबल की तादाद के मुकाबले 25% से कम है। इस रिपोर्ट में पेंशन पर्याप्तता के मामले में भारत को 47 देशों में से 45वें स्थान पर रखा गया है। जीवन इंश्योरेंस एन्युटी उत्पाद और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली दोनों का लक्ष्य है, रिटायरमेंट आय का समर्थन करना, लेकिन इसके बावजूद उन पर लगने वाले कर में काफी फर्क है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें