केंद्र सरकार का इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च अगले वित्त वर्ष में 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रह सकता है। यह साल दर साल आधार पर 10 फीसदी ज्यादा होगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश करेंगी। इसमें वह बताएंगी कि सरकार अगले वित्त वर्ष में इंफ्रास्ट्रक्चर पर कितना खर्च करना चाहती है।
