Budget 2026 Expectations : इस बार कृषि पर रहेगा फोकस, टेक्नोलॉजी और ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर पर होगा जोर

Budget 2026 Expectations :इस साल के बजट में टेक्नोलॉजी और ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस हो सकता है। बजट 2026 में एग्री-ड्रोन, IoT सेंसर और AI-आधारित तकनीकों पर वित्त मंत्री का ध्यान रह सकता है। खेतों में फसल की पैदावार बढ़ाने, पानी और खाद के सही उपयोग को बेहतर बनाने और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए कई स्कीमों की घोषणा हो सकती है

अपडेटेड Jan 17, 2026 पर 9:12 AM
Story continues below Advertisement
Budget 2026 Expectations : इस बार केबजट में माइक्रो सिंचाई के लिए ड्रिप/स्प्रिंकलर को बढ़ावा देने वाली स्कीम आ सकती है

Budget 2026 Expectations : इस बार के बजट में कृषि विशेषज्ञ सेक्टर के लिए लंबी अवधि के प्लान बनाने की मांग कर रहे हैं। फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए AI के इस्तेमाल के लिए बजट बढ़ाने की चर्चा है। किसानों के लिए बजट में क्या होगा इस पर सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने कहा कि बजट नजदीक आ रहा है। इस बार के बजट में किसानों पर खास फोकस रहने वाला है। कृषि सेक्टर का अर्थव्यवस्था में 20 फीसदी तक का योगदान है। यह सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला सेक्टर भी है। लेकिन कृषि सेक्टर से सामने कई चुनौतियां हैं। इन्हीं चुनौतियों से निपटने के लिए बजट में नई तकनीक पर वित्त मंत्री का खास फोकस हो सकता है।

टेक्नोलॉजी और ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस संभव

इस साल के बजट में टेक्नोलॉजी और ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस हो सकता है। बजट 2026 में एग्री-ड्रोन, IoT सेंसर और AI-आधारित तकनीकों पर वित्त मंत्री का ध्यान रह सकता है। खेतों में फसल की पैदावार बढ़ाने, पानी और खाद के सही उपयोग को बेहतर बनाने और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए कई स्कीमों की घोषणा हो सकती है।


Budget 2026 Expectations Live: बजट 2026 में क्या होगा खास? मध्यम वर्ग को टैक्स राहत और FMCG सेक्टर के लिए मांग बढ़ाने पर हो सकता है जोर

माइक्रो सिंचाई के लिए ड्रिप/स्प्रिंकलर को बढ़ावा देने वाली स्कीम संभव

इस बार केबजट में माइक्रो सिंचाई के लिए ड्रिप/स्प्रिंकलर को बढ़ावा देने वाली स्कीम आ सकती है। वहीं सूखा या बाढ़ में सहनशील फसलें, प्राकृतिक खेती, कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउस और फूड प्रोसेसिंग के लिए किसान प्रशिक्षण, FPOs के लिए बड़ा आवंटन हो सकता है।

पिछले साल वित्त मंत्री ने किसानों के लिए कई योजनाओं का एलान किया था। लेकिन अभी भी कई स्कीमें धरातल पर लागू नहीं हो सकी हैं। उम्मीद है कि ये बजट किसानों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

 

 

Budget 2026 Expectations : बढ़ती लागत से किसान आहत, जानिए क्या हैं एग्री सेक्टर की बजट से उम्मीदें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।