Get App

Budget 2026: इन शब्दों को समझिए, तभी पता चलेगा बजट आपका फायदा करेगा या नहीं

Budget 2026: केंद्रीय बजट को समझने के लिए बजट में इस्तेमाल होने वाली प्रमुख शब्दावली को जानना जरूरी है। फिस्कल डेफिसिट, कैपिटल एक्सपेंडिचर, सेस, जीडीपी, कैपेक्स और फाइनेंस बिल जैसे शब्दों के अर्थ समझने से बजट की घोषणाओं और सरकार की नीतियों को आसानी से समझा जा सकता है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 11:14 AM
Budget 2026: इन शब्दों को समझिए, तभी पता चलेगा बजट आपका फायदा करेगा या नहीं
Budget 2026: बजट को गहराई से समझने के लिए इसमें इस्तेमाल होने वाले शब्दों

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट 2026 पेश करेंगी। ये लगातार उनका नौवां बजट भाषण होगा और इसे देशभर के लोग बड़ी उत्सुकता से देख रहे हैं। बजट केवल सरकारी खर्च और आमदनी का विवरण नहीं होता, बल्कि इसमें आर्थिक नीतियों, कर व्यवस्था, विकास योजनाओं और सरकार की प्राथमिकताओं का पूरा खाका होता है। हालांकि, बजट भाषण में कई ऐसे वित्तीय और तकनीकी शब्द इस्तेमाल होते हैं, जो आम जनता के लिए समझना मुश्किल हो सकता है। जैसे विनिवेश, राजकोषीय घाटा, कैपिटल एसेट आदि।

इन शब्दों को जानना जरूरी है ताकि हम समझ सकें कि सरकार का निर्णय हमारी जिंदगी, टैक्स, निवेश और रोजमर्रा की आर्थिक गतिविधियों को कैसे प्रभावित करेगा। इसलिए बजट के दौरान इस्तेमाल होने वाले प्रमुख शब्दों और उनकी सरल व्याख्या को समझना हर नागरिक के लिए जरूरी है।

विनिवेश (Disinvestment)

जब सरकार किसी पब्लिक सेक्टर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच देती है, तो इसे विनिवेश कहते हैं। ये शेयर किसी कंपनी या व्यक्ति को बेचा जा सकता है। इसका मकसद सरकार के पास मौजूद संपत्ति से पैसा जुटाना होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें