Get App

Education Budget 2026 : पांच नए यूनिवर्सिटी और हर जिले में बनेगा गर्ल्स हॉस्टल, वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

Education Budget 2026 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश करते हुए कहा कि, "...मैं उच्च शिक्षा क्षेत्र में निवेश के लिए नए संस्थान, यूनिवर्सिटी टाउनशिप, लड़कियों के हॉस्टल और टेलीस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं स्थापित करने की दिशा में कई कदम उठाने का प्रस्ताव करती हूं। देश के हर जिले में लड़कियों का हॉस्टल बनाया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 12:28 PM
Education Budget 2026 : पांच नए यूनिवर्सिटी और हर जिले में बनेगा गर्ल्स हॉस्टल, वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान
Budget 2026: लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए एजुकेशन पर भी जोर दिया

Budget 2026 : देश का आज आम बजट पेश हो रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रविवार एक फरवरी को देश का आम बजट पेश कर रही हैं। वहीं इस बजट में उन्होंने एजुकेशन बजट को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि, पांच नई यूनिवर्सिटी और हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने का ऐलान किया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश करते हुए कहा कि, "...मैं उच्च शिक्षा क्षेत्र में निवेश के लिए नए संस्थान, यूनिवर्सिटी टाउनशिप, लड़कियों के हॉस्टल और टेलीस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं स्थापित करने की दिशा में कई कदम उठाने का प्रस्ताव करती हूं। देश के हर जिले में लड़कियों का हॉस्टल बनाया जाएगा।"

वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि,  सेवा क्षेत्र को विकसित भारत का प्रमुख इंजन बनाने के लिए ‘एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट एंड एंटरप्राइज’ पर एक उच्चाधिकार प्राप्त स्थायी समिति गठित करने का प्रस्ताव है, जिसका लक्ष्य 2047 तक सेवाओं में भारत की 10 प्रतिशत वैश्विक हिस्सेदारी सुनिश्चित करना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें