Budget 2026 वित्त मंत्री ने राजकोषीय घाटे का लक्ष्य घटाकर 4.3% किया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में फिस्कल डेफिसिट को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए फिस्कल डेफिसिट का लक्ष्य 4.3% तय किया है। वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि वित्त वर्ष 2026 में राजकोषीय घाटे का 4.4% का टारेगट पूरा होगा

अपडेटेड Feb 01, 2026 पर 12:09 PM
Story continues below Advertisement
मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राजकोषीय घाटा 4.4% रहने का अनुमान है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में फिस्कल डेफिसिट को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए फिस्कल डेफिसिट का लक्ष्य 4.3% तय किया है। वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि वित्त वर्ष 2022 में राजकोषीय घाटे को 4.5% से नीचे लाने का जो वादा किया गया था, उसे सरकार ने सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

वहीं मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राजकोषीय घाटा 4.4% रहने का अनुमान है। वित्त मंत्री ने बताया कि नई 'फिस्कल प्रूडेंस' नीति के तहत अगले वित्त वर्ष 2026-27 के लिए इसे घटाकर 4.3% कर दिया गया है। सरकार ने पिछले कुछ सालों में अपनी वित्तीय स्थिति ठीक करने पर फोकस बढ़ाया है।

सरकार का फिस्कल डेफिसिट घटने का मतलब है कि उसे बाजार से कम उधार लेना पड़ेगा। बाजार से सरकार के ज्यादा उधार लेने का सीधा असर इंटरेस्ट रेट पर पड़ता है। सरकार के ज्यादा उधार लेने पर इंटरेस्ट रेट बढ़ता है। इससे कंपनियों सहित दूसरे लोगों के लिए कर्ज महंगा हो जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।