Budget 2026 : बजट पर ऑपरेशन सिंदूर का दिख सकता है असर, 20% बढ़ सकता है डिफेंस पर आवंटन

Budget 2026 : इस बार बजट में डिफेंस सेक्टर को काफी फोकस मिल सकता है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबित बजट में डिफेंस पर खास फोकस की उम्मीद है। डिफेंस पर आवंटन 20 फीसदी बढ़ सकता है। चालू कारोबारी साल में डिफेंस बजट 6.81 लाख करोड़ रुपए है

अपडेटेड Jan 20, 2026 पर 1:53 PM
Story continues below Advertisement
Defense Budget 2026 : सूत्रों के मुताबिक 1 फरवरी को आने वाले बजट में डिफेंस सेक्टर में कैपिटल बजट पर विशेष जोर संभव है। डिफेंस सेक्टर में FDI निवेश की शर्तों में भी ढील संभव है

Budget 2026 : 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट पर ऑपरेशन सिंदूर का असर दिख सकता है। CNBC आवाज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक डिफेंस सेक्टर पर खर्च में बड़ी बढ़ोतरी के आसार हैं। इस बार के बजट में वित्त मंत्री डिफेंस के लिए होने वाले आवंटन में कम से कम 20 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती हैं। इस खबर पर डिटेल में जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर लक्ष्मण रॉय ने कहा कि इस बार बजट में डिफेंस सेक्टर को काफी फोकस मिल सकता है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबित बजट में डिफेंस पर खास फोकस की उम्मीद है। डिफेंस पर आवंटन 20 फीसदी बढ़ सकता है। चालू कारोबारी साल में डिफेंस बजट 6.81 लाख करोड़ रुपए है।

बजट में डिफेंस सेक्टर में कैपिटल बजट पर विशेष जोर संभव

सूत्रों के मुताबिक 1 फरवरी को आने वाले बजट में डिफेंस सेक्टर में कैपिटल बजट पर विशेष जोर संभव है। डिफेंस सेक्टर में FDI निवेश की शर्तों में भी ढील संभव है। डिफेंस सेक्टर में FDI की सीमा 49 फीसदी से बढ़ाकर 74 फीसदी किए जाने की उम्मीद है। मौजूदा लाइसेंसधारकों के लिए ऑटोमेटिक रूट से निवेश की सीमा बढ़ सकती है। विदेशी निवेश की अन्य शर्तों में भी ढील दी जा सकती है।


नए हथियारों और गोला-बारूद की खरीद और नई तकनीक पर होगा खर्च 

बता दें सेना ने 7 मई को पाकिस्तान में आतंकियों के 9 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर यहां मौजूद सभी आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। सेना की इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। साथ ही बड़ी संख्या में आतंकी घायल भी हुए थे। भारत सरकार ने ये साफ कर दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ उनका ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है और अगर आगे जरूरत पड़ी तो आतंकियों के खिलाफ इस ऑपरेशन तहत और बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सरकार के इस ऐलान के बाद अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि ऑपरेशन सिंदूर के कारण सरकार अपने रक्षा बजट को और बढ़ाने की तैयारी में है। इसके लिए देश के रक्षा बजट में बढ़ोतरी की जा सकती है। बढ़े बजट का इस्तेमाल सेनाओं की जरूरत, जरूरी खरीद और रिसर्च डेवलपमेंट के लिए किया जाएगा। इस पैसे को नए हथियारों और गोला-बारूद की खरीद और तकनीक पर खर्च किया जाना है।

 

 

Budget 2026 Expectations Live: बजट 2026 में IT, टैक्स रिलीफ और वैश्विक चुनौतियों पर टिकी सभी की नजरें, जानिए क्या है इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की डिमांड

 

Budget Expectations : बजट में खपत बढ़ाने के बड़े ऐलानों की उम्मीद नहीं, ग्लोबल झटकों के बीच स्थिर रहेगा भारत का बाजार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।