नीतिगत निरंतरता, इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) इकोसिस्टम को मजबूत करना ऑटोमोबाइल क्षेत्र की रफ्तार बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। आगामी बजट में इन चीजों पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। यह बात स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पीयूष अरोड़ा ने कही है। स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया भारत में स्कोडा, फॉक्सवैगन, ऑडी, बेंटले, लैंबॉर्गिनी और पोर्श जैसे 6 ब्रांड्स के ऑपरेशंस देखती है। समूह ने ग्लोबल इंटीग्रेशन को सपोर्ट करने के लिए सीमा शुल्क सुधारों और द्विपक्षीय व्यापार समझौतों के महत्व पर भी जोर दिया।
