Budget 2026: रविवार 1 फरवरी को पेश होगा बजट, जानिये कहां देख सकेंगे आप लाइव

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 इस बार खास रहने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026, रविवार को सुबह 11 बजे लोकसभा में अपना लगातार 9वां बजट पेश करेंगी। यह पहला मौका होगा जब केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा

अपडेटेड Feb 01, 2026 पर 6:35 AM
Story continues below Advertisement
Budget 2026 : बता दें कि बजट को 1 फरवरी को पेश करने की परंपरा 2017 से शुरू हुई थी

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 इस बार खास रहने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026, रविवार को सुबह 11 बजे लोकसभा में अपना लगातार 9वां बजट पेश करेंगी। यह पहला मौका होगा जब केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा। इसके साथ ही निर्मला सीतारमण ऐसी पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी, जिन्होंने लगातार नौ बार देश का बजट पेश किया हो।

बजट सत्र कब से शुरू हुआ?

इस बार संसद का बजट सत्र 28 जनवरी 2026 से शुरू हो गया है। उसके बाद 30 जनवरी को आर्थिक सर्वे 2026 संसद में पेश किया जाएगा। आर्थिक सर्वे देश की अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति को समझने का अहम डॉक्यूमेंट होता है, जो बजट से पहले सरकार की सोच और प्राथमिकताओं का संकेत देता है। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद कुछ दिनों का ब्रेक होगा। सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा।


आर्थिक सर्वे में देश की हालत कैसी है?

आर्थिक सर्वे को मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन की अगुवाई में तैयार किया जाता है। इसमें खेती, इंडस्ट्री, सर्विस सेक्टर, रोजगार, महंगाई और सरकारी वित्त जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होती है। माना जा रहा है कि इस बार के सर्वे में वैश्विक हालात, आर्थिक चुनौतियों और आगे की रणनीति पर खास फोकस रहेगा।

बजट का लाइव प्रसारण कहां होगा?

बजट और आर्थिक सर्वे का लाइव प्रसारण आम लोग आसानी से देख सकेंगे। संसद टीवी और दूरदर्शन पर इसका सीधा प्रसारण होगा। इसके अलावा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट indiabudget.gov.in पर भी बजट भाषण और डॉक्यूमेंट रहेंगे। कई सरकारी यूट्यूब चैनल और न्यूज पोर्टल भी इसकी लाइव जानकारी देंगे।

निर्मला सीतारमण बजट क्यों है आज खास?

निर्मला सीतारमण का यह नौवां बजट इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि उनके कार्यकाल में बजट पेश करने के तरीके में बड़े बदलाव हुए हैं। कागजी दस्तावेजों की जगह अब पूरी तरह डिजिटल बजट पेश किया जाता है। इस बार लोगों को टैक्स राहत, महंगाई से राहत और बुनियादी ढांचे पर बड़े खर्च की उम्मीद है। अब सबकी नजर रविवार 1 फरवरी पर टिकी है कि बजट 2026 आम लोगों के लिए क्या नई सौगात लेकर आता है।

Live Updates: बजट के अहम ऐलान को जानने समझने के लिए हमारे साथ जुड़िए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।