Get App

Budget 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को प्रमुख अर्थशास्त्रियों से मिलेंगे, यूनियन बजट के बारे में राय जानेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अर्थशास्त्रियों और सेक्टर के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के दौरान नीति आयोग के वाइस चेयरमैन सुमन बेरी, नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम के अलावा आयोग के दूसरे सदस्य भी मौजूद रहेंगे

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Dec 29, 2025 पर 7:37 PM
Budget 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को प्रमुख अर्थशास्त्रियों से मिलेंगे, यूनियन बजट के बारे में राय जानेंगे
2024 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनियन बजट 2025 से पहले प्रमुख अर्थशास्त्रियों से मुलाकात की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को प्रमुख अर्थशास्त्रियों और अलग-अलग सेक्टर के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। पीएम यूनियन बजट 2026 के बारे में उनकी राय जानेंगे। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। 2024 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनियन बजट 2025 से पहले प्रमुख अर्थशास्त्रियों से मुलाकात की थी।

नीति आयोग के वाइस चेयरमैन भी मौजूद रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अर्थशास्त्रियों और सेक्टर के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के दौरान नीति आयोग के वाइस चेयरमैन सुमन बेरी, नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम के अलावा आयोग के दूसरे सदस्य भी मौजूद रहेंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2026 को अगले वित्त वर्ष का Union Budget पेश कर सकती हैं। हालांकि, सरकार ने इस बारे में अभी औपचारिक ऐलान नहीं किया है।

यूनियन बजट में ग्रोथ तेज करने के होंगे उपाय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें