Get App

Budget 2026: टूरिज्म इंडस्ट्री ब्रांड इंडिया को विदेश में प्रमोट करने के लिए चाहती है ज्यादा बजट आवंटन

टूरिज्म इंडस्ट्री का मानना है कि विदेश में ब्रांड इंडिया पर फोकस बढ़ाने की जरूरत है। इससे विदेशी पर्यटकों को अट्रैक्ट करने में मदद मिलेगी। इंडिया में विदेशी टूरिस्ट्स के आने से सबसे ज्यादा फॉरेन एक्सचेंज मिलता है। साथ ही रोजगार के मौके भी बनते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2026 पर 2:41 PM
Budget 2026: टूरिज्म इंडस्ट्री ब्रांड इंडिया को विदेश में प्रमोट करने के लिए चाहती है ज्यादा बजट आवंटन
टूरिज्म मिनिस्ट्री के डेटा के मुताबिक, 2024 में इंडिया में 99.5 लाख विदेशी टूरिस्ट्स आए थे।

टूरिज्म इंडस्ट्री को यूनियन बजट 2026 से काफी उम्मीदें हैं। इंडस्ट्री का मानना है कि विदेश में ब्रांड इंडिया पर फोकस बढ़ाने की जरूरत है। इससे विदेशी पर्यटकों को अट्रैक्ट करने में मदद मिलेगी। सरकार 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में टूरिज्म से जुड़े ग्लोबल कैंपने के लिए फंड का आवंटन कर सकती है। इससे विदेशी पर्यटकों की दिलचस्पी भारत में बढ़ेगी। साथ ही देश में रोजगार के मौके पैदा करने में मदद मिलेगी।

इनक्रेडिबल इंडिया जैसे कैंपेन के लिए ऐलोकेशन बढ़ाने की जरूरत

थॉमस कुक (इंडिया) के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ महेश अय्यर ने कहा कि इनक्रेडिबल इंडिया जैसे ग्लोबल मार्केटिंग कैंपेन के ऐलोकेशन बढ़ाने की जररूत है। विदेश में प्रमोशन एंड पब्लिसिटी का बजट FY25 में 33 करोड़ रुपये था। यह FY26 में घटकर 3 करोड़ रुपये रह गया। इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) के प्रेसिडेंट रवि गौसेन ने कहा कि इंडिया की इंटरनेशनल मार्केटिंग प्राथमिकता में होनी चाहिए। खासकर इमर्जिंग सोर्स मार्केट्स पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

इंडिया टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड की शुरुआत से होगा फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें