Get App

Budget 2026: बजट से जुड़े कर्मचारियों को क्यों किया जाता है लॉक? नहीं जाते घर, जानिये कारण

Budget 2026: 1 फरवरी 2026 को केंद्र सरकार का आम बजट पेश किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में यूनियन बजट पेश करेंगी। लेकिन बजट वाले दिन से पहले वित्त मंत्रालय में एक खास परंपरा निभाई जाती है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 7:24 PM
Budget 2026: बजट से जुड़े कर्मचारियों को क्यों किया जाता है लॉक? नहीं जाते घर, जानिये कारण
Budget 2026: 1 फरवरी 2026 को केंद्र सरकार का आम बजट पेश किया जाएगा।

Budget 2026: 1 फरवरी 2026 को केंद्र सरकार का आम बजट पेश किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में यूनियन बजट पेश करेंगी। लेकिन बजट वाले दिन से पहले वित्त मंत्रालय में एक खास परंपरा निभाई जाती है, जिसे हलवा सेरेमनी कहा जाता है। यह सेरेमनी बजट की अंतिम तैयारी की शुरुआत मानी जाती है। हलवा सेरेमनी के बाद कर्मचारियों को भी ऑफिस में लॉक कर दिया जाता है। जानिये क्यों किया जाता है ऐसा?

क्या है हलवा सेरेमनी?

हलवा सेरेमनी वित्त मंत्रालय के नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित होती है। यहां एक बड़ी कढ़ाई में हलवा बनाया जाता है। वित्त मंत्री खुद इस मौके पर मौजूद रहती हैं और बजट तैयार करने में जुटे अधिकारियों और कर्मचारियों को हलवा बांटती हैं। यह सिर्फ मिठाई बांटने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह संकेत होता है कि बजट का काम अब आखिरी दौर में पहुंच चुका है। बड़े फैसले, आंकड़े और प्रस्ताव लगभग तय हो चुके होते हैं।

हलवा सेरेमनी का मतलब क्यों खास है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें