Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 को लेकर तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी। बजट सुबह 11 बजे पेश होगा। आज यह समय सामान्य लगता है, लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था। पहले बजट शाम को पेश किया जाता था। फिर अचानक यह परंपरा बदली गई। आखिर बजट का समय क्यों बदला गया और यह फैसला किसने लिया?
