Budget Exclusive : बजट में टूरिज्म को मिलेगा बूस्ट, इनक्रेडिबल इंडिया 3.0 का एलान संभव

Budget Exclusive : 1 फरवरी को आने वाले बजट में पिछले कैम्पेन के मुकाबले कई गुना ज्यादा आवंटन संभव है। इनक्रेडिबल इंडिया 3.0 के लिए पारंपरिक विज्ञापनों से हटकर सोशल मीडिया पर फोकस रहने की उम्मीद है। इस कैम्पेन को आगे बढ़ाने के लिए इनफ्लुएंसर्स और ब्लॉगर्स के साथ साझेदारी होगी

अपडेटेड Jan 25, 2026 पर 3:49 PM
Story continues below Advertisement
Budget Expectations : घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी राज्यों के पास रहेगी। सरकार की पर्यटन को बढ़वा देने के लिए पहले से मौजूद मजबूत ब्रांड्स के साथ साझेदारी की योजना है

Budget Exclusive : बजट में टूरिज्म सेक्टर को बूस्ट देने के लिए इनक्रेडिबल इंडिया 3.0 (Incredible India 3.0) का एलान हो सकता है। पर्यटन मंत्रालय ने Incredible India अभियान को रिवाइव करने का प्रस्ताव रखा है। Incredible India 3.0 के लिए क्या प्रस्ताव हैं, इस पर पूरी डिटेल्स बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ संवाददाता रोहन सिंह ने कहा कि इस बार के बजट में टूरिज्म सेक्टर को बूस्ट करने की तैयारी है। इसके लिए बजट में Incredible India 3.0 का एलान संभव है। पर्यटन मंत्रालय ने अभियान को रिवाइव करने का प्रस्ताव रखा है। पिछला कैम्पेन 2017 में आया था।

कैम्पेन को आगे बढ़ाने के लिए इनफ्लुएंसर्स और ब्लॉगर्स के साथ साझेदारी की तैयारी

1 फरवरी को आने वाले बजट में पिछले कैम्पेन के मुकाबले कई गुना ज्यादा आवंटन संभव है। इनक्रेडिबल इंडिया 3.0 के लिए पारंपरिक विज्ञापनों से हटकर सोशल मीडिया पर फोकस रहने की उम्मीद है। इस कैम्पेन को आगे बढ़ाने के लिए इनफ्लुएंसर्स और ब्लॉगर्स के साथ साझेदारी होगी। इस अभियान का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करना है।


Income Tax Slab | Budget 2026 Expectations Live: बजट 2026 से मध्यम वर्ग को है बड़ी उम्मीदें, ₹1 लाख स्टैंडर्ड डिडक्शन और होम लोन पर मिल सकती है राहत!

टूरिज्म मार्केटिंग में AI का होगा इस्तेमाल,  बाहरी एजेंसी की होगी नियुक्ति

घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी राज्यों के पास रहेगी। सरकार की पर्यटन को बढ़वा देने के लिए पहले से मौजूद मजबूत ब्रांड्स के साथ साझेदारी की योजना है। इस कैम्पेन का आगे बढ़ाने के लिए टूरिज्म मार्केटिंग में AI का इस्तेमाल किया जाएगा। कैम्पेन के लिए बाहरी एजेंसी नियुक्त की जाएगी।

 

Budget 2026 Expectations : कैपिटल खर्च में खास बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं, रोजगार बढ़ाने पर जारी रहेगा फोकस

 

Budget 2026 Expectations : FY27 के लिए फिस्कल डेफिसिट का टारगेट 4.2% रहने की उम्मीद, कंजम्पशन और इंडस्ट्रियल आउटपुट बढ़ाने पर होगा फोकस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।