Get App

Budget Exclusive : बजट में टूरिज्म को मिलेगा बूस्ट, इनक्रेडिबल इंडिया 3.0 का एलान संभव

Budget Exclusive : 1 फरवरी को आने वाले बजट में पिछले कैम्पेन के मुकाबले कई गुना ज्यादा आवंटन संभव है। इनक्रेडिबल इंडिया 3.0 के लिए पारंपरिक विज्ञापनों से हटकर सोशल मीडिया पर फोकस रहने की उम्मीद है। इस कैम्पेन को आगे बढ़ाने के लिए इनफ्लुएंसर्स और ब्लॉगर्स के साथ साझेदारी होगी

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jan 25, 2026 पर 3:49 PM
Budget Exclusive : बजट में टूरिज्म को मिलेगा बूस्ट, इनक्रेडिबल इंडिया 3.0 का एलान संभव
Budget Expectations : घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी राज्यों के पास रहेगी। सरकार की पर्यटन को बढ़वा देने के लिए पहले से मौजूद मजबूत ब्रांड्स के साथ साझेदारी की योजना है

Budget Exclusive : बजट में टूरिज्म सेक्टर को बूस्ट देने के लिए इनक्रेडिबल इंडिया 3.0 (Incredible India 3.0) का एलान हो सकता है। पर्यटन मंत्रालय ने Incredible India अभियान को रिवाइव करने का प्रस्ताव रखा है। Incredible India 3.0 के लिए क्या प्रस्ताव हैं, इस पर पूरी डिटेल्स बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ संवाददाता रोहन सिंह ने कहा कि इस बार के बजट में टूरिज्म सेक्टर को बूस्ट करने की तैयारी है। इसके लिए बजट में Incredible India 3.0 का एलान संभव है। पर्यटन मंत्रालय ने अभियान को रिवाइव करने का प्रस्ताव रखा है। पिछला कैम्पेन 2017 में आया था।

कैम्पेन को आगे बढ़ाने के लिए इनफ्लुएंसर्स और ब्लॉगर्स के साथ साझेदारी की तैयारी

1 फरवरी को आने वाले बजट में पिछले कैम्पेन के मुकाबले कई गुना ज्यादा आवंटन संभव है। इनक्रेडिबल इंडिया 3.0 के लिए पारंपरिक विज्ञापनों से हटकर सोशल मीडिया पर फोकस रहने की उम्मीद है। इस कैम्पेन को आगे बढ़ाने के लिए इनफ्लुएंसर्स और ब्लॉगर्स के साथ साझेदारी होगी। इस अभियान का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें