केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी, रविवार को अपना लगातार नौवां बजट पेश किया। देश में नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से लेकर हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल तक... इस बजट में कई बड़े ऐलान वित्त मंत्री द्वारा किए गए। वहीं बजट पेश होने के बाद अब आम आदमी की नजर उन वस्तुओं पर टिकी है जो सस्ती या महंगी होंगी। तो आइए जानते हैं इस बजट में आम आदमी के लिए कहां राहत भरी खबर आई है और कहां उसे झटका लगा है।
