Get App

वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट को लेकर एक्सपोर्ट, ट्रेड और इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स के साथ की बैठक

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने आगामी बजट पर चर्चा के लिए 26 नवंबर को एक्सपोर्ट, ट्रेड और इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स और स्टेकहोल्डर्स से बात की। केंद्रीय बजट 2025-206 सीतारमण का लगातार आठवां बजट होगा। यह 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। फाइनेंस मिनिस्ट्री की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया गया, 'वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2025-26 के लिए विचार-विमर्श करने के मकसद से एक्सपोर्ट, ट्रेड और इंडस्ट्री के स्टेकहोल्डर्स और एक्सपर्ट्स से बात की'

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 26, 2024 पर 3:11 PM
वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट को लेकर एक्सपोर्ट, ट्रेड और इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स के साथ की बैठक
केंद्रीय बजट 2025-206 सीतारमण का लगातार आठवां बजट होगा।

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने आगामी बजट पर चर्चा के लिए 26 नवंबर को एक्सपोर्ट, ट्रेड और इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स और स्टेकहोल्डर्स से बात की। केंद्रीय बजट 2025-206 सीतारमण का लगातार आठवां बजट होगा। यह 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। फाइनेंस मिनिस्ट्री की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया गया, 'वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2025-26 के लिए विचार-विमर्श करने के मकसद से एक्सपोर्ट, ट्रेड और इंडस्ट्री के स्टेकहोल्डर्स और एक्सपर्ट्स से बात की।'

इस बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, वित्त सचिव और DIPAM सचिव तुहीन कान्ता पांडे, आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ और कॉमर्स सेक्रेटरी सुनील बर्थवाल शामिल हुए। मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने भी इस बैठक में शिरकत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 दिसंबर को अर्थशास्त्रियों और तमाम क्षेत्रों के एक्सपर्ट्स से आगामी बजट के लिए अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक की थी। प्रधानमंत्री ने रोजगार सृजन, विकसित भारत के मकसद से लॉन्ग टर्म ग्रोथ, कृषि उत्पादकता बढ़ाने और भूराजनीतिक संकट से निपटने से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि एक विकासशील देशों को अपनी मानसिकता में मौलिक बदलाव करने की जरूरत होती है और भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने पर फोकस है। इस बैठक में अशोक गुलाटी, डीके जोशी, सुरजीत भल्ला, जन्मेजय सिन्हा, सौम्या कांति घोष और अमिता बतरा आदि शामिल रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें