Gold price: 78000 के ऊपर बरकरार सोना, जानिए बुलियन इंडस्ट्री की क्या है FM से मांग?

MCX पर सोना 78000 के ऊपर बरकरार है। COMEX पर भाव $2680 के ऊपर कायम है। वहीं US में सोने का स्पॉट भाव $2670 के ऊपर कायम है। आज अमेरिका के CPI के आंकड़े आएंगे । बाजार को महंगाई बढ़ने की आशंका है

अपडेटेड Jan 15, 2025 पर 2:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सुरेंद्र मेहता का कहना है कि बजट में वित्त मंत्री ने उम्मीद है कि बुलियन एक्सपोर्ट की मंजूरी मिलनी चाहिए। गिफ्ट सिटी के लिए एक्सपोर्ट की मंजूरी मिले।

MCX पर सोना 78000 के ऊपर बरकरार है। COMEX पर भाव $2680 के ऊपर कायम है। वहीं US में सोने का स्पॉट भाव $2670 के ऊपर कायम है। आज अमेरिका के CPI के आंकड़े आएंगे । बाजार को महंगाई बढ़ने की आशंका है। बाजार को फेड के फैसले का भी इंतजार है। इस बीच 29 जनवरी को फेड दरों पर फैसला लेगा।ट्रंप 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

सोने की चाल पर बात करे तों 1 हफ्ते में सोना 0.46 फीसदी और 1 महीने में 1 फीसदी की तेजी आई है। वहीं चांदी में 1 हफ्ते में 1 फीसदी की गिरावट आई है जबकि 1 महीने में इसमें 2 फीसदी की गिरावट आई है।

बुलियन इंडस्ट्रीज की क्या है बजट से उम्मीदें


IBJA के सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता का कहना है कि बजट में वित्त मंत्री ने उम्मीद है कि बुलियन एक्सपोर्ट की मंजूरी मिलनी चाहिए। गिफ्ट सिटी के लिए एक्सपोर्ट की मंजूरी मिले। बुलियन पर ड्यूटी को खत्म करने की मांग है। गिफ्ट सिटी में ज्वैलरी एक्सपोर्ट हब बनाने की मांग है। एफटी के एग्रीमेंट को रिव्यू करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार से इस बजट में इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट की ट्रेडिंग जल्द शुरु करने की मांग है। हालांकि इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट पर जीएसटी न लगे। साथ ही गोल्ड रीसाइक्लिंग को भी बढ़ावा मिलना चाहिए। गोल्ड रीसाइक्लिंग पर कैपिटल गेन न लगाया जाए।

विकसित भारत में सोने को भी प्राथमिकता मिलनी चाहिए। बुलियन का एक्सपोर्ट हो सकता है। हमारी मांग है कि डायमंड ज्वैलरी की तरह ही गोल्ड ज्वैलरी का भी एक्सपोर्ट हो। भारत में गहनों की कारीगरी दुनिया में कहीं और नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि देश में लैब ग्रोन हीरों की मांग में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। एक्सचेंज के लिए सोने की लेंडिंग और बॉरोइंग को मंजूरी मिलनी चाहिए।

तेजी के बाद सोने के दाम 1000 डॉलर तक गिर सकते हैं

सुरेंद्र मेहता ने कहा कि गोल्ड में मौजूदा स्तर से एक बार थोड़ा उछाल देखने को मिल सकती है। हालांकि 2025 में गोल्ड की कीमतों को लेकर ज्यादा बुलिश नजरिया नहीं है। गोल्ड प्राइस स्पॉट मार्केट में 3100-3200 डॉलर का स्तर दिखा सकते है लेकिन इस तेजी के बाद सोने के दाम में 900-1000 डॉलर तक की गिरावट संभव है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।