Health Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज (1 फरवरी) लगातार अपना नौवां केंद्रीय बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि देश को हेल्थकेयर और सर्विस सेक्टर में वैश्विक ताकत बनाने की दिशा में सरकार बड़े कदम उठाने की तैयारी में है। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ कहा कि देश में मजबूत, समावेशी और आधुनिक हेल्थकेयर सिस्टम तैयार करना सरकार की प्राथमिकता है।
