Defence Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार दोपहर पेश किए गए केंद्रीय बजट में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की सेना के आधुनिकीकरण के लिए 21.84% की वृद्धि के साथ 2.19 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए। वित्त वर्ष 2026 में रक्षा मंत्रालय के पूंजीगत खर्च का बजट 1.8 लाख करोड़ रुपये था। लेकिन इस बजट में विमान और एयरो इंजन के लिए 63,733 करोड़ रुपये रखे गए हैं।
