India Budget 2025: ग्रामीण भारत पर होगा सरकार का फोकस, रूरल इकोनॉमी से जुड़े शेयरों में आएगी तेजी

1 फरवरी को यूनियन बजट में सरकार का फोकस ग्रामीण इलाकों में रोजगार के मौके बढ़ाने, ग्रामीण इलाकों में रहने वाले युवाओं को हुनर सिखाने और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं पर हो सकता है। इसका फायदा उन कंपनियों को मिलेगा जिनके रेवेन्यू में ग्रामीण इलाकों की ज्यादा हिस्सेदारी है

अपडेटेड Jan 21, 2025 पर 3:31 PM
Story continues below Advertisement
यूनियन बजट 2025 से पहले रूरल थीम काफी आकर्षक दिख रही है।

अगर आपको अच्छा मुनाफा देने वाले शेयरों या सेक्टर की तलाश है तो आपको ग्रामीण इकोनॉमी पर फोकस करना चाहिए। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी की प्रियंका खंडेलवाल का कहना है कि यह रूरल थीम पर दांव लगाने का सही समय है। खासकर यूनियन बजट 2025 से पहले रूरल थीम काफी आकर्षक दिख रही है। केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पिछले कई सालों से गांवों में रहने पवाले लोगों खासकर किसानों की इनकम बढ़ाने पर जोर दे रही है। पिछले कई सालों से यूनियन बजट में ग्रामीण इकोनॉमी से जुड़ी कई स्कीमें आ रही हैं।

गांवों में लोगों की इनकम बढ़ाने पर फोकस

खंडेलवाल ने कहा कि गांवों में लोगों की इनकम बढ़ रही है। इससे सेविंग्स और कंजम्प्शन दोनों बढ़ने की उम्मीद है। लाडली बहन योजना जैसी स्कीमों से ग्रामीण इलाकों में लोगों की इनकम बढ़ी है। इसका फायदा उन कंपनियों को मिलेगा जिनके रेवेन्यू में ग्रामीण इलाकों की ज्यादा हिस्सेदारी है। 1 फरवरी को यूनियन बजट में सरकार का फोकस ग्रामीण इलाकों में रोजगार के मौके बढ़ाने, ग्रामीण इलाकों में रहने वाले युवाओं को हुनर सिखाने और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं पर हो सकता है।


रोड नेटवर्क बेहतर बनाने के लिए ऐलोकेशन

उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर खासकर रोड नेटवर्क को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। सरकार का मानना है कि जब तक ग्रामीण इलाकों में रोड नेटवर्क बेहतर नहीं होगा, तब तक लोगों की आमदनी तेजी से नहीं बढ़ेगी। 1 फरवरी को सरकार ग्रामीण इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए बड़े ऐलान कर सकती है।

इन कंपनियों की सेल्स में ग्रामीण इलाकों की ज्यादा हिस्सेदारी

सरकार अगर 1 फरवरी को ग्रामीण इलाकों के लिए ऐलोकेशन बढ़ाती है तो इसका फायदा उन कंपनियों को हो सकता है, जिनके रेवेन्यू में ग्रामीण इलाकों की अच्छी हिस्सेदारी है। इनमें Hero MotoCorp, Kaveri Seeds, M&M, Rallis India और Dhanuka Agritech जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों की कुल सेल्स में ग्रामीण इलाकों की अच्छी हिस्सेदारी है।

यह भी पढ़ें: Budget 2025 Expectations: निर्मला सीतारमण के इस एक कदम से टैक्सपेयर्स को मिल जाएगी बड़ी राहत

इन शेयरो में निवेश का मौका

Hero MotoCorp के शेयर 21 जनवरी को 1.52 फीसदी की गिरावट के साथ 4,030 रुपये पर चल रहे थे। बीते एक साल में इस स्टॉक में 9 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। ग्रामीण इलाकों में इनकम बढ़ने से मोटरसाइकिल की बिक्री बढ़ेगी। गावों में हीरो मोटोकॉर्प के दोपहियों की बहुत अच्छी मांग है। Kaveri Seeds के शेयरों में 21 जनवरी को 2 फीसदी से ज्यादा तेजी देखने को मिली। बीते एक साल में यह स्टॉक करीब 40 फीसदी चढ़ा है। M&M के शेयरों में 21 जनवरी को 2 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। लेकिन, बीते एक साल में यह स्टॉक 77 फीसदी चढ़ा है। Rallis India के शेयरों में 21 जनवरी को करीब 5 फीसदी गिरावट आई। इस स्टॉक ने बीते एक साल में सिर्फ 1.26 फीसदी रिटर्न दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।