Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23579-23622 (200 DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23667(50DEMA)-23710/744 पर है। वहीं पहला बेस23344 (20 DEMA)-23410
Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23579-23622 (200 DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23667(50DEMA)-23710/744 पर है। वहीं पहला बेस23344 (20 DEMA)-23410
पर है जबकि बड़ा बेस 23181/23225-23281 पर है।
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि 20 DEMA/प्री-बजट शॉर्ट कवरिंग ने काम किया, 23329 पार होने के बाद सभी लक्ष्य हासिल हुए। कल की तेजी में बड़ा हिस्सा शॉर्ट कवरिंग का, FIIs ने स्टॉक फ्यूचर्स कवर किए है। 23200-23300-23400-23500 जोन पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिल रही है। 23600 को छोड़कर बाकी स्ट्राक्स पर कॉल राइटिंग गायब हुए।
उन्होंने आगे कहा कि FII के इंडेक्स शॉर्ट में खास बदलाव नहीं, सत्र के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। किसी भी गिरावट में पहले और दूसरे बेस तक खरीदारी कर सकते हैं। दूसरे बेस के नीचे फिसले तो पूरा स्विंग फेल हो जाएगा। 23181 के नीचे 23000-22966 तक की तेज गिरावट मुमकिन है। ऊपर की तरफ पहला और दूसरा रजिस्टेंस का लक्ष्य रखें।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 49710-49871 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 50041-50210/50280 (200 DEMA) पर है। वहीं पहला बेस 49026/49123-49310 पर है जबकि बड़ा बेस 48570/48688-48808 पर है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 20 DEMA पार होने के बाद 300 अंकों का स्विंग दिया है। शेयर और उनके OI में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। कुछ छोटे बैंकों में शॉर्ट कवरिंग, SBI और HDFC बैंक में भी थोड़ी कवरिंग देखने को मिली है।
49000 पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग, 50000 पर कॉल राइटर्स का कब्जा हुआ है। बड़ी उठापटक के लिए तैयार रहें, 49026 के ऊपर गिरावट में खरीदारी काम करेगी। उन्होंने आगे कहा कि 49026 के नीचे 48570-48688 तक फिसल सकते हैं। ऊपर पहला और बड़ा रजिस्टेंस लक्ष्य रखें। जोरदार तेजी में भी 50280 (200 DEMA) तक की चाल संभव है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।