Rail Budget 2026: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सहित यात्रियों के लिए हो सकते हैं ये बड़े ऐलान

सरकार रेलवे की इनकम बढ़ाना चाहती है। इसके लिए माल ढुलाई पर फोकस बढ़ाया जा रहा है। पिछले सालों में गुड्स के ट्रांसपोर्टेशन में रेलवे की भूमिका बढ़ाने के लिए कई उपाय किए गए हैं। सरकार का फोकस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, अमृत भारत और नमो भारत जैसी ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर है

अपडेटेड Jan 16, 2026 पर 5:14 PM
Story continues below Advertisement
यूनियन बजट 2025 में रेलवे के लिए सरकार ने 2.65 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया था।

यूनियन बजट 2026 में रेल यात्रियों के लिए कई बड़े ऐलान हो सकते हैं। वित्तमंत्री 1 अप्रैल कौ यूनियन बजट पेश करेंगी। उनका फोकस रेल यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर होगा। पिछले कुछ सालों में सरकार का फोकस रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने, यात्री सुविधा बढ़ाने, रेलवे के आधुनिकीकरण और पैसेंजर्स सेफ्टी पर रहा है।

रेलवे की कमाई बढ़ाने वाले उपायों का ऐलान

रेलवे से जुड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरकार रेलवे की इनकम बढ़ाना चाहती है। इसके लिए माल ढुलाई पर फोकस बढ़ाया जा रहा है। पिछले सालों में गुड्स के ट्रांसपोर्टेशन में रेलवे की भूमिका बढ़ाने के लिए कई उपाय किए गए हैं। इसका पॉजिटिव असर दिखा है। सरकार स्टेशनों का आधुनिकरण भी कर रही है। स्टेशनों पर यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाई जा रही हैं।


बजट आवंटन ज्यादा बढ़ने की उम्मीद नहीं 

यूनियन बजट 2025 में रेलवे के लिए सरकार ने 2.65 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बार बजट में ऐलोकेशन ज्यादा बढ़ने की उम्मीद नहीं है। इसकी वजह यह है कि रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को उन्नत बनाने का काफी काम पूरा हो चुका है। सरकार ने FY26 तक रेल लाइनों के 100 फीसदी इलेक्ट्रिफिकेशन का टारगेट रखा था। इसके पूरा हो जाने की उम्मीद है।

नए रूटों पर वंदे भारत स्लीपर का होगा ऐलान

सरकार का फोकस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, अमृत भारत और नमो भारत जैसी ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर है। इन ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ाने के उपाय किए जा रहे हैं। इससे यात्रा में कम समय लगेगा। रेलवे से जुड़े मामलों की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि यूनियन बजट 2026 में सरकार कई नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का ऐलान कर सकती है। अभी सरकार ने सिर्फ एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का एलान किया है। यह हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को करेंगे।

यह भी पढ़ें: Income Tax Budget 2026: पिछले बजट में टैक्सपेयर्स को ये 5 बड़ी राहत मिली थीं, क्या इस बार भी होंगे बड़े ऐलान?

ट्रैक एक्सपैंशन और सिग्नलिंग पर भी होगा फोकस

एक्सपर्ट्स का कहना है कि रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को उन्नत बनाने का काफी काम पूरा हो चुका है, जिससे बजट आवंटन का ज्यादा हिस्सा यात्री सुविधाओं पर खर्च किया जा सकता है। नए रूटों पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का ऐलान बजट में हो सकता है। सरकार का फोकस ट्रैक एक्सपैंशन, सिग्नलिंग अपग्रेड्स और फ्रेट एफिशियंसी बढ़ाने पर भी होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।