Union budget 2025 : मार्केट आउटलुक और बजट उम्मीदों पर चर्चा करते हुए Helios India के CEO दिनशॉ ईरानी ने कहा कि आरबीआई के लिक्विडिटी बढ़ानें को फऐसले के बाद बाजार में अच्छी तेजी आई है। इससे पता चलता है कि बाजार को बहुत कुछ नहीं चाहिए । उसको बस हल्का से पुश चाहिए। लेकिन हम अभी ये नहीं कह सकते कि स्थितियां पूरी तरह से ठीक हो गई हैं। बाजार में अभी कई अहम इवेंट हैं। 1 फरवरी के बजट आने वाला है। दिनशॉ ईरानी की राय है कि अगर बजट में कंजम्प्शन को बूस्ट मिलता है तो सेंटिमेंट और सुधरेगा। बजट में कैपेक्स पर भी बाजार की नजर रहेगी।
दिनशॉ ईरानी की राय है कि इस करेक्शन के बाद बाजार में अल्फा रिटर्न जेनरेशन के मौके दिख रहें हैं। इस समय इत्मिनान से क्वालिटी शेयरों में खरीदारी करें। बाजार में इस समय वैल्यू वाले शेयर तलाश करने चाहिए। ये अच्छे शेयरों में निवेश का अच्छा समय है। अगर आप इस समय अच्छे पीई वाले फंडामेंटली मजबूत स्टॉक चुनते हैं तो आगे काफी अच्छ पैसा बनेगा।
दिनशॉ ईरानी ने बताया कि उन्होंने एसआईपी के जरिए आए पैसे का इस्तेमाल प्लेटफॉर्म कंपनियों और आईटी कंपनियों के शेयरों को खरीदारी में किया है। कुछ पैसे बैंकिंग और फाइनेंस में भी लगाए हैं। ये समय भविष्य में अल्फा रिटर्न देने वाले शेयरों को चुनने के लिए बहुत अच्छे मौके दे रहा है।
दिनशॉ ईरानी ने आगे कहा कि बजट में टैक्स स्लैब घटने से कंजम्प्शन को बूस्ट मिलेगा। टैक्स स्लैब घटने से बाजार का सेंटिमेंट भी सुधरेगा। उन्होंने आगे कहा कि एफएमसीजी शेयरों में उन्हें कम्फर्ट नहीं नजर आ रहा है। लेकिन अगर बजट में खपत बढ़ाने के लिए कदम उठाए जाते हैं तो एफएमसीजी को फायदा हो सकता है। लेकिन आपके लिए एफएमसीजी से भी बेहतर मौके दूसरे सेकटरों में होंगे। एफएमसीजी को छोड़कर उन पर फोकस करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।