Get App

Union Budget 2025: निर्मला सीतारमण फिस्कल डेफिसिट का 4.5% टारगेट तय करेंगी, इकोनॉमिस्ट्स की राय

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के 1 फरवरी के बजट भाषण पर करीबी नजरें लगी हैं। वित्तमंत्री बजट भाषण में अगले वित्त वर्ष के फिस्कल डेफिसिट के टारगेट का भी ऐलान करेंगी। मनीकंट्रोल ने इकोनॉमिस्ट्स के बीच पोल कर यह जानने की कोशिश की है कि FY26 के लिए फिस्कल डेफिसिट का टारगेट कितना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2025 पर 1:46 PM
Union Budget 2025: निर्मला सीतारमण फिस्कल डेफिसिट का 4.5% टारगेट तय करेंगी, इकोनॉमिस्ट्स की राय
इस वित्त वर्ष के पहले 8 महीनों में सरकार का फिस्कल डेफिसिट 8.5 लाख करोड़ रहा है।

यूनियन बजट 2025 में सरकार कई बड़े ऐलान करेगी। इसमें एक बड़ा ऐलान फिस्कल डेफिसिट के टारगेट का होगा। सरकार के अगले वित्त वर्ष के फिस्कल डेफिसिट के टारगेट पर करीबी नजरें लगी हैं। फिस्कल डेफिसिट का टारगेट न सिर्फ इकोनॉमी के लिहाज से अहम है बल्कि यह कंपनियों की फंड की जरूरत के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। मनीकंट्रोल ने अगले वित्त वर्ष के फिस्कल डेफिसिट के टारगेट के बारे में जानने के लिए इकोनॉमिस्ट्स की राय जानने के लिए एक पोल किया। इसमें शामिल 13 इकोनॉमिस्ट्स का मानना है कि 1 फरवरी को वित्तमंत्री फिस्कल डेफिसिट के लिए 4.5 फीसदी टारगेट तय कर सकती हैं।

कुछ इकोनॉमिस्ट्स को 4.4 फीसदी टारगेट की उम्मीद

ICRA में चीफ इकोनॉमिस्ट अदिती नायर ने कहा, "FY26 के लिए फिस्कल डेफिसिट (Fiscal Deficit Target) का टारगेट 4.5 फीसदी हो सकता है। इसका मतलब है कि अगले वित्त वर्ष का फिस्कल डेफिसिट का टारगेट FY25 के 4.8 फीसदी के अनुमान से 25-30 बेसिस प्वाइंट्स कम होगा।" मनीकंट्रोल के पोल में शामिल कुछ इकोनॉमिक्स्ट्स का मानना था कि सरकार FY26 के लिए फिस्कल डेफिसिट का 4.3-4.4 फीसदी का टारगेट तय कर सकती है।

FY25 का टारगेट 4.9 फीसदी था

सब समाचार

+ और भी पढ़ें