Get App

Budget 2026: देश में पहले भी संडे को पेश हुआ है बजट और टूटी थी ये परंपरा, जानें कब हुआ था ऐसा

Budget 2026 : बजट को 1 फरवरी को पेश करने की परंपरा 2017 से शुरू हुई थी, लेकिन रविवार को बजट पेश होना बहुत कम देखने को मिलता है। इससे पहले आखिरी बार 28 फरवरी 1999 को तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने रविवार के दिन बजट पेश किया था। सरकार ने 2017 में बजट की तारीख 28 फरवरी से बदलकर 1 फरवरी इसलिए की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 9:44 AM
Budget 2026: देश में पहले भी संडे को पेश हुआ है बजट और टूटी थी ये परंपरा, जानें कब हुआ था ऐसा
Budget 2026 : बता दें कि बजट को 1 फरवरी को पेश करने की परंपरा 2017 से शुरू हुई थी

Budget 2026 : किसी भी देश का बजट सिर्फ नंबरों का खेल नहीं,बल्कि आम आदमी के जिंदगी से जुड़ा होता है। बजट का सीधा सरोकार आम आदमी के जिंदगी से होता है। महंगाई से लेकर नौकरी तक इनकम टैक्स से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक...सबका हिसाब-किताब बजट में ही रहता है। इस बार देश का बजट-2026 एक फरवरी यानी रविवार को पेश होने जा रहा है। परंपरा से हटकर इस बार निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026, यानी रविवार को यूनियन बजट पेश करने जा रही हैं।

संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हो चुका है और ये सत्र दो अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र का पहला चरण तेरह फरवरी को समाप्त होगा। वहीं दूसरा चरण नौ मार्च को आरंभ होगा और दो अप्रैल तक चलेगा।

ये है बजट से जुड़ा पूरा शेड्यूल

  • संसद का बजट सत्र 28 जनवरी 2026 से शुरू हो गया है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें