Get App

Union Budget 2026: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से इनफ्लेशन-प्रूफ टैक्स स्लैब चाहते हैं टैक्सपेयर्स

टैक्सपेयर्स की एक बड़ी मांग टैक्सेशन को इनफ्लेशन से लिंक करने की है। इसके लिए इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव करने होंगे। अभी इनफ्लेशन की वजह से टैक्सपेयर्स को इनकम बढ़ने का फायदा कम मिलता है, जबकि उसका टैक्स स्लैब बढ़ जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 22, 2025 पर 6:08 PM
Union Budget 2026: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से इनफ्लेशन-प्रूफ टैक्स स्लैब चाहते हैं टैक्सपेयर्स
सरकार ने पिछले साल टैक्स से राहत देने के लिए बड़ा ऐलान किया था।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण यूनियन बजट 2026 का ऐलान अगले साल 1 फरवरी को कर सकती हैं। टैक्सपेयर्स को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। उनका मानना है कि इनकम टैक्स एक्ट, 2025 में जरूरी संशोधन का ऐलान यूनियन बजट में हो सकता है। इनफ्लेशन का असर मिडिल क्लास पर काफी ज्यादा पड़ता है, जिससे सरकार बजट में लोगों की खर्च करने योग्य आय बढ़ाने के उपाय का ऐलान कर सकती है।

अगले साल लागू होगा इनकम टैक्स एक्ट, 2025

टैक्सपेयर्स का कहना है कि सरकार को इनकम टैक्स की नई और पुरानी रीजीम के बीच के फर्क को कम करने की जरूरत है। सिरील अमरचंद मंगलदास के पार्टनर (हेड-टैक्सेशन) एस आर पटनायक ने कहा, "इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू होने जा रहा हैं। ऐसे में टैक्सपेयर्स को उम्मीद है कि सरकार यूनियन बजट 2026 में ऐसे बदलावों का ऐलान करेगी, जिससे ओल्ड लॉ से नए लॉ अपनाने में उन्हें दिक्कत नहीं आएगी।"

टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन को आसान बनाने की जरूरत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें