Get App

Budget 2026: टूरिज्म सेक्टर पर निर्मला सीतारमण ने दिया जोर, बजट में किया ये बड़ा ऐलान

Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को अपना लगातार नौवां बजट पेश किया, जिसमें पर्यटन क्षेत्र को खास महत्व दिया गया है। बजट 2026 में उन्होंने विरासत और संस्कृति को बढ़ावा देने से जुड़ी अहम घोषणाएं कीं गई है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 3:30 PM
Budget 2026: टूरिज्म सेक्टर पर निर्मला सीतारमण ने दिया जोर, बजट में किया ये बड़ा ऐलान
देशभर के पर्यटन हब में गाइडों को ट्रेनिंग देने के लिए एक पायलट योजना शुरू करने का भी प्रस्ताव रखा

Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को अपना लगातार नौवां बजट पेश किया। इस बजट में टूरिज्म सेक्टर को भी काफी कुछ मिला है। निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026 पेश करते हुए विरासत और संस्कृति को बढ़ावा देने से जुड़ी एक अहम घोषणा की है। वित्त मंत्री सीतारमण ने रविवार को कहा कि टूरिज्म सेक्टर में बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करने की क्षमता है और ये विदेशी मुद्रा कमाने में भी अहम भूमिका निभा सकता है।

संसद में यूनियन बजट 2026-27 पेश करते हुए सीतारमण ने कहा, “मैं मौजूदा नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी को अपग्रेड कर एक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी बनाने का प्रस्ताव रखती हूं। यह संस्थान शिक्षा जगत, उद्योग और सरकार के बीच एक सेतु के रूप में काम करेगा।”

इन जगहों पर शुरू होगी योजना

सीतारमण ने देशभर के पर्यटन हब में गाइडों को ट्रेनिंग देने के लिए एक पायलट योजना शुरू करने का भी प्रस्ताव रखा।  भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) की मदद से 10 हजार प्रोफेशनल टूरिस्ट गाइड तैयार किए जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा, “भारत में विश्वस्तरीय ट्रेकिंग और हाइकिंग अनुभव देने की बड़ी क्षमता है। इसके लिए हम हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पर्यावरण के अनुकूल माउंटेन ट्रेल्स विकसित करेंगे। इसके साथ ही ईस्टर्न घाट में अराकू वैली और वेस्टर्न घाट में पोथिगई मलाई में भी ऐसे ट्रेल्स बनाए जाएंगे।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें