Get App

Budget 2026: मिडिल क्लास के लिए बजट 2026 में क्या-क्या है? जानिए आसान भाषा में

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 शायद ही मिडिल क्लास सैलरीधारक करदाता को खुश कर पाया हो। क्योंकि, पुनर्गठित टैक्स स्लैब के माध्यम से कोई प्रत्यक्ष राहत नहीं दी गई है, लेकिन वित्त मंत्री के नौवें बजट भाषण में दिए गए छोटे-छोटे विवरण मीडिल क्लास और छोटे निवेशकों को विकास के अवसर प्रदान करते हैं।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 4:06 PM
Budget 2026: मिडिल क्लास के लिए बजट 2026 में क्या-क्या है? जानिए आसान भाषा में
मिडिल क्लास के लिए बजट 2026 में क्या-क्या है?

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 शायद ही मिडिल क्लास सैलरीधारक करदाता को खुश कर पाया हो। क्योंकि, पुनर्गठित कर स्लैब के माध्यम से कोई प्रत्यक्ष राहत नहीं दी गई है, लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नौवें बजट भाषण में दिए गए छोटे-छोटे विवरण मीडिल क्लास और छोटे निवेशकों को अलग-अलग माध्यमों से विकास के अवसर प्रदान करते हैं।

मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या है, इसका पूरा डिटेल यहां दिया गया है:

इनकम टैक्स

सरकार ने इस साल सैलरीधारको के लिए कोई नई कर राहत नहीं दी है, बल्कि पुरानी पॉलिसी में निरंतरता बनाए रखी है। बजट में वही कर व्यवस्था बरकरार रखी गई है, जिसके तहत 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय कर मुक्त रहेगी। 75,000 रुपये की मानक कटौती (standard deduction) जोड़ने पर टैक्स-फ्री इनकम बढ़कर 12,75,000 रुपये हो जाती है। इस वर्ष टैक्स स्लैब में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें