Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026 पेश किया। उन्होंने सुबह 11 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक ‘85 मिनट’ लंबा भाषण दिया। उनके भाषण के तुरंत बाद वार्षिक वित्त विधेयक औपचारिक रूप से संसद में पेश कर दिया गया।
अपने भाषण में, सीतारमण ने सकारी की तीन बड़ी प्राथमिकताओं को रेखांकित किया: पहला- देश की आर्थिक विकास में तेजी लाना, दूसरी- लोगों की क्षमता का निर्माण करना और तीसरी- संसाधनों और अवसरों तक समान पहुंच सुनिश्चित करना।
उन्होंने टैक्स, सामाजिक कल्याण, बुनियादी ढांचे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे उभरते क्षेत्रों से जुड़े कई प्रस्तावों की जानकारी दी।
बता दें कि निर्मला सीतारमण के अधिकांश भाषण 90 से 120 मिनट के बीच रहे हैं, लेकिन उनका सबसे लंबा भाषण 2020 में था, जो 2 घंटे 42 मिनट का था। 2025 का बजट भाषण 1 घंटे 14 मिनट का था और 2019 में उन्होंने 2 घंटे 17 मिनट का भाषण दिया था। उनका सबसे छोटा बजट भाषण 2024 में था, जो ठीक एक घंटे का था।