Get App

Budget Session 2026: राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ आज से संसद के बजट सत्र का होगा आगाज, जानें महत्वपूर्ण तारीखें, बिल और पूरा एजेंडा

Budget Session 2026: सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से सहयोग मांगा। हालांकि, टकराव के कई बिंदु देखने को मिले। सरकार ने विपक्ष की VB-G RAM G Act और विशेष गहन संशोधन (SIR) पर चर्चा की मांग को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। केन्द्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा, 'हम गियर को रिवर्स नहीं कर सकते'

Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 28, 2026 पर 8:34 AM
Budget Session 2026: राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ आज से संसद के बजट सत्र का होगा आगाज, जानें महत्वपूर्ण तारीखें, बिल और पूरा एजेंडा
वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता के बीच, इस बजट से आर्थिक विकास को रफ्तार देने वाले बड़े सुधारों की उम्मीद की जा रही है

Budget 2026: भारतीय संसद का सबसे महत्वपूर्ण बजट सत्र आज से शुरू होगा। इस सत्र का आगाज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ होगा। यह सत्र न केवल देश की आर्थिक दिशा तय करेगा, बल्कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी दर्ज करेगा, जो अपना लगातार 9वां बजट पेश करने जा रही हैं। वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता के बीच, इस बजट से आर्थिक विकास को रफ्तार देने वाले बड़े सुधारों की उम्मीद की जा रही है।

बजट सत्र 2026 का पूरा शेड्यूल

  • 28 जनवरी: राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ सत्र का आरंभ।
  • 29 जनवरी: आर्थिक सर्वेक्षण में देश की आर्थिक सेहत की रिपोर्ट पेश होगी।
  • 01 फरवरी: वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश (दिन: रविवार)।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें