रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सरकार के लिए 2.69 लाख करोड़ रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है। यह डिविडेंड वित्त वर्ष 2024-25 के लिए होगा। आरबीआई के बोर्ड की 23 मई को हुई मीटिंग में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। हालांकि, यह डिविडेंड अनुमान से कम है। इकोनॉमिस्ट्स का कहना था कि केंद्रीय बैंक सरकार के लिए 2.5 से 3.5 लाख करोड़ रुपये के डिविडेंड का ऐलान कर सकता है।
