AFCAT 2 Merit List 2025: एफकैट 2 में 744 उम्‍मीदवार सफल घोष‍ित, लड़कों में आलोक सिंह और लड़कियों में महकप्रीत ने बनाई मेरिट में जगह

AFCAT 2 Merit List 2025: वायुसेन ने एफकैट 2 की फाइनल मेरिट लिस्‍ट जारी कर दी है। इस परीक्षा में कुल 744 उम्‍मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। मेरिट लिस्‍ट में आलोक सिंह लड़कों में और लड़कियों में महकप्रीत कौर पहले स्‍थान पर रहे हैं

अपडेटेड Jun 04, 2026 पर 11:11 AM
एफकैट 2 मेधा सूची पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है।

AFCAT 2 Merit List 2025: भारतीय वायुसेना (IAF) के साथ जुड़ कर देश की सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी और अहम खबर है। भारतीय वायुसेना ने एयर फोर्स एकेडमी (AFA) में जून 2026 में शुरू होने वाले कोर्स के लिए एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्‍ट (AFCAT) 2 2025 मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। वायुसेना चयन बोर्ड (AFSB) द्वारा आयोजित परीक्षा का रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस परीक्षा में शामिल उम्‍मीदवार वेबसाइट पर  मेरिट लिस्‍ट में अपना नाम देख सकते हैं। एफकैट 2 मेधा सूची पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है। इसमें उम्‍मीदवारों की मेरिट संख्‍या के साथ नाम और रोल नंबर द‍िया गया है।

मेरिट लिस्ट में कुल 744 उम्‍मीदवार शामिल हैं। इसमें एफकैट पुरुष श्रेणी से 380, महिला श्रेणी से 226, एई ब्रांच से 106, एनसीसी विशेष प्रवेश श्रेणी से 23 और सर्विस एंट्री कमीशन कैटेगरी से 9 कैंडिडेट्स शामिल हैं। वायुसेना ने साफ किया है कि मेरिट लिस्ट में शामिल होना अंतिम चयन की गारंटी नहीं है। फाइनल सिलेक्शन मेडिकल फि‍टनेस, मेरिट और सीटों की उपलब्‍धता के आधार पर होगा।

आलोक और महकप्रीत ने झटका पहला स्‍थान

एएफसीएटी (AFCAT ) एंट्री कैटेगरी में पुरुषों की श्रेणी में आलोक सिंह ने ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल कर टॉप किया है, जबकि महिलाओं की श्रेणी में महकप्रीत कौर टॉप स्थान पर रही हैं। एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग विंग में पुरुषों में सौरभ सैनी ने पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि महिला अभ्यर्थियों में सुहानी टॉप रैंक पर आई हैं। एनसीसी स्पेशल एंट्री के कोटे से पुरुषों में राहुल कुमार और महिलाओं में रिद्धि मल्होत्रा ने अपनी-अपनी श्रेणियों में पहला स्थान पाया है। सर्विस एंट्री कमीशन (SEC) विशेष श्रेणी में प्रदीप कुमार ने टॉप कर सफलता का नया इतिहास रचा है।

एफकैट मेरिट लिस्‍ट कैसे चेक करें?


  • ऑफिशियल AFCAT वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर, "What's New" सेक्शन पर जाएं।
  • "ORDER OF MERIT OF ALL AFSB RECOMMENDED CANDIDATES: Jun 26 Course(s)" लिंक पर क्लिक करें।
  • मेरिट लिस्ट PDF आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • सर्च करने के लिए Ctrl+F दबाएं और अपना रोल नंबर डालें।
  • मेरिट लिस्ट PDF को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें।

JEE Advanced 2026: अब लीक हुआ जेईई एडवांस्‍ड के 1.79 लाख उम्‍मीदवारों का डाटा, जानें आईआईटी ने क्‍यों 16 साल के छात्र को कहा थैंक्‍यू

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।