Aryan Gupta NEET-UG AIR 1: ‘मैं रोज 16-17 घंटे पढ़ता था, कई दिन मुझे सोने का मौका नहीं मिला’, नीट यूजी टॉपर आर्यन गुप्ता ने हासिल किए 720 में से 715 अंक

Aryan Gupta NEET-UG AIR 1: नीट यूजी 2026 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस परीक्षा को पास करने के लिए वो रोज 16 से 17 घंटे पढ़ाई करते थ। कई दिन तो उन्हें सोने का भी होश नहीं रहता था। उन्होंने 720 में से 715 अंक हासिल किए

अपडेटेड Jul 17, 2026 पर 11:26 AM
आर्यन ने तैयारी के दौरान अपने माता-पिता के लगातार सपोर्ट को अपनी सफलता श्रेय दिया।

Aryan Gupta NEET-UG AIR 1: एनटीए ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम का रिजल्ट 16 जुलाई को देर रात आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया। इस परीक्षा में लुधियाना के आर्यन गुप्ता ने पूरे देश में टॉप किया है। उन्होंने 720 में से 715 अंक हासिल कर यह उपलब्धि अपने नाम की। ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता आगे चल कर ऑन्कोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं। आर्यन ने एआईआर रैंक 1 हरियाणा के पंशुल बंसल के साथ साझा की है। पंशुल भी नीट यूजी 2026 रिजल्ट में 720 में से 715 अंकों का टॉप स्कोर हासिल करने में सफल रहे हैं।

गुरुवार को देर रात रिजल्ट आने के बाद गुप्ता के लुधियाना स्थित घर पर बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया। मीडिया एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में आर्यन ने तैयारी के दौरान अपने माता-पिता के लगातार सपोर्ट को अपनी सफलता श्रेय दिया। उन्होंने बताया कि नीट यूजी 2026 पास करने के लिए उन्होंने दिन में लगभग 16-17 घंटे पढ़ाई की। कई दिन तो उन्हें सोने का भी होश नहीं रहता था।

आर्यन डॉक्टरों के परिवार से हैं और ऑन्कोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं। उन्होंने अपनी स्पेशलाइजेशन चुनने का कारण बताया। उन्होंने कहा, " जब मैं तीसरी क्लास में था, तब मेरी दादी की कैंसर से मौत हो गई थी। उस दिन मैंने वादा किया था कि मैं इस फील्ड में काम करूंगा।" उन्होंने कहा, "मैंने दिन में 16-17 घंटे पढ़ाई की। कुछ दिन ऐसे भी थे जब मुझे नींद नहीं आती थी। लेकिन मैं कोशिश करता रहा क्योंकि मैंने अपने लिए एक गोल सेट किया था।" रिपोर्टर्स से बात करते हुए, आर्यन ने परीक्षा की अपनी तैयारी और रिजल्ट के पीछे की कड़ी मेहनत के बारे में बताया। आर्यन ने कहा कि एआईआर 1 लाना "एक सपने जैसा लगता है।" उन्होंने कहा, "मेरे पापा और मम्मी दोनों डॉक्टर हैं। पूरा परिवार बहुत खुश है।"


गुप्ता ने कहा, "ज़िंदगी में करने के लिए बहुत कुछ है। लेकिन अभी मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। यह उपलब्धि मेरे मम्मी-पापा, शिक्षकों और उन सभी की है जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया।"

एनटीए ने गुरुवार को बताया कि इस साल कुल 11.21 लाख कैंडिडेट्स ने री-एंट्रेंस एग्जाम क्वालिफाई किया है। 690 से ज्यादा स्कोर करने वाले 138 कैंडिडेट्स में से 93% से ज्यादा पहली बार नीट सूजी दे रहे थे, जबकि 19 कैंडिडेट्स ने 700 स्कोर किया। एजेंसी के मुताबिक, कुल 1,492 कैंडिडेट्स ने 650 या उससे ज़्यादा स्कोर किया, जबकि 10,160 ने 600 या उससे ज़्यादा स्कोर किया।

पंजाब कांग्रेस चीफ अमरिंगर सिंह राजा वारिंग ने दी बधाई

पंजाब कांग्रेस चीफ अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा, "नीट यूजी में एआईआर 1 लाने पर आर्यन गुप्ता को बहुत-बहुत बधाई। पंजाब के लिए यह कितना गर्व का पल है! आर्यन, उनके माता-पिता और पूरे परिवार को मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई। आपकी सफलता ने पंजाब को गर्व महसूस कराया है। सभी यंग स्टूडेंट्स के लिए, इसे इंस्पिरेशन बनने दें। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।" वॉर्निंग ने X पर कहा, "फोकस्ड रहें, हर दिन कड़ी मेहनत करें, खुद पर विश्वास रखें और कभी हार न मानें, भले ही सफर मुश्किल लगे। कड़ी मेहनत, सब्र और लगन हमेशा अच्छे नतीजे दिलाते हैं।"

एसएडी के बिक्रम सिंह महीठिया ने भी आर्यन को दी बधाई

शिरोमणि अकाली दल के लीडर बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी गुप्ता को टॉप रैंक लाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ एक स्टूडेंट की जीत नहीं है। यह हर उस मां की जीत है जो अपने बच्चे के सपनों को पूरा करने के लिए जागती रहती है। यह हर उस पिता की जीत है जो उन सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करता है। यह पूरे पंजाब की जीत है।" मजीठिया ने कहा, "आर्यन, आपकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और आपके परिवार द्वारा किया गया त्याग आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।"

NEET UG Result 2026 Out: नीट यूजी में 19 छात्रों का स्कोर रहा 700 के ऊपर, 138 रहे 690 से 700 के बीच, 11.21 लाख कुल छात्रों पास की परीक्षा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।