Bihar Board Exam 2027: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक (कक्षा 10) और इंटरमीडिए (कक्षा 12) के छात्रों के लिए बिहार बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत बोर्ड ने दोनों कक्षा के छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इसके अलावा, नए शैक्षिक सत्र 2026-27 से 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट भी बड़े बदलाव के साथ जारी की जाएगी। दोनों कक्षाओं के असफल छात्रों की मार्कशीट पर ‘फेल’ शब्द दर्ज नहीं होगा।
25 अगस्त, 2026 को शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया 16 सितंबर, 2026 तक जारी रहेगी। इस बीच मैट्रिक और इंटरमीडिएट के छात्र अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। परीक्षा आवेदन फॉर्म शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर, 2026 है। कक्षा 10 के छात्र आधिकारिक परीक्षा पोर्टल exam.biharboardonline.org के जरिए रजिस्टर कर सकते हैं, जबकि कक्षा 12 के छात्र intermediate.biharboardonline.com पर रजिस्ट्रेशन लिंक एक्सेस कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को तय डेडलाइन के अंदर पंजीकरण और फीस पेमेंट पूरा करना होगा।
बिहार बोर्ड एग्जाम 2027 : जरूरी तारीखें
रजिस्ट्रेशन शुरू : 25 अगस्त, 2026
रजिस्टर करने की आखिरी तारीख : 16 सितंबर, 2026
बिहार बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए पंजीकरण कैसे करें?
छात्र अपना बिहार बोर्ड कक्षा 10th, 12th पंजीकरण पूरा करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं :
बोर्ड परीक्षा के छात्रों को ऑनलाइन देना होगा शुल्क
आगे के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन पेज की एक प्रति अपने पास रखें। कक्षा 12 के छात्रों के लिए, परीक्षा आवेदन फॉर्म की फीस Rs 150 है, जबकि परीक्षा शुल्क Rs 260 है। दूसरे चार्ज में Rs 48- का लोकल फाइन, Rs 170 की मार्कशीट फीस, Rs 170 की प्रोविजनल सर्टिफिकेट फीस और Rs 170 की माइग्रेशन सर्टिफिकेट फीस शामिल है। Rs 30 की ऑनलाइन फीस भी लगेगी, जिससे कुल एग्जाम और दूसरी फीस Rs 1430 हो जाएगी। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में एडवांस्ड या क्वालिफाइंग कैंडिडेट्स के तौर पर शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को Rs. 340 की अनुमति शुल्क देना होगा। जिन प्रोफेशनल कोर्स में प्रैक्टिकल एग्जाम की जरूरत होती है, उनके उम्मीदवारों को Rs. 400 अतिरिक्त देने होंगे। सभी शुल्क भुगतान ऑनलाइन मोड से ही करने होंगे।
बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’
बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर की बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट में इस सत्र से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में जो छात्र उत्तीर्ण या पास नहीं होंगे, उनकी मार्कशीट में ‘फेल’ शब्द नहीं लिखा जाएगा। फेल की जगह प्रमाण पत्र पर पात्र शब्द का प्रयोग होगा। लाइव हिंदुस्तान की खबर के अनुसार, इसके लिए नियम में बदलाव होगा। इस बाबत शिक्षा विभाग जल्द ही बिहार बोर्ड को निर्देश जारी करेगा। गुरुवार की रात समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने यह घोषणा की।