Bihar Board 12th Result 2026 Date Time OUT: बिहार बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके छात्र बेसब्र से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। छात्रों का इंतजार आज बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) खत्म करने जा रहा है। आज दोपहर 1.30 बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा रिजल्ट घोषित करेंगे। बिहार बोर्ड से शैक्षिक सत्र 2025-26 में इंटरमीडिएट (12वीं) कक्षा की परीक्षा देने वाले साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों का रिजल्ट आज एक साथ जारी किया जाएगा।
बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स का फिजिकल वेरिफिकेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस दौरान टॉपर्स की हैंडराइटिंग का मिलान और उनसे विषयवार प्रश्न पूछे गए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 चेक कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड ने कायम रखा अपना रिकॉर्ड
बिहार बोर्ड पिछले कई सालों से देश में सबसे पहले अपने बोर्ड परीक्षा घोषित करने का रिकॉर्ड इस साल भी कायम रखा है। साथ ही, इस साल भी 10वीं से पहले 12वीं का रिजल्ट जारी कर रहा है। पिछले कई सालों से 21-25 मार्च के बीच 12वीं का रिजल्ट घोषित कर रहा है। पिछले 4 सालों का ट्रेंड आप नीचे टेबल में चेक कर सकते हैं:
साल रिजल्ट की तारीख रिजल्ट का समय
एक साथ कई सर्वर रहेंगे एक्टिव
बिहार बोर्ड ने भारी ट्रैफिक को देखते हुए एक साथ कई सर्वर एक्टिव रखने का फैसला किया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट इसके बाद जारी होगा। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होते ही ऑफिशियल पोर्टल biharboardonline.bihar.gov.in पर रोल कोड और रोल नंबर डालकर डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
एसएमएस से भी मिल जाएगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम आज जारी होगा। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्र अपना व्यक्तिगत परिणाम biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर चेक कर पाएंगे। इसके अलावा, छात्र अपना रिल्ट एसएमएस (SMS) के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी होने के बाद क्या करें?
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद जो स्टूडेंट्स किसी विषय के अंक से संतुष्ट नहीं होंगे, वे स्क्रूटनी (Scrutiny) के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए प्रति विषय लगभग 120 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, एक या दो विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा, जिसका आयोजन अप्रैल-मई में किया जाएगा। इससे बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में फेल होने वाले स्टूडेंट्स का साल बर्बाद होने से बच जाएगा।
2 से 13 फरवरी के बीच हुई थी 12वीं की परीक्षा
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। राज्य के 1,762 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 13,17,846 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा को पूरी तरह से कदाचार मुक्त रखने के लिए बोर्ड ने 10 अलग-अलग सेट वाले प्रश्नपत्रों का इस्तेमाल किया था और सभी केंद्रों पर सीसीटीवी (CCTV) और वॉयस रिकॉर्डर के जरिए निगरानी रखी गई थी।