Bihar STET 2026: बिहार में शिक्षा क्षेत्र में सरकारी नौकरी करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एसटीईटी क्वालिफाई करना अच्छा और मजबूत विकाल्प माना जाता है। इस साल बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2026 के लिए आवेदन 17 अगस्त 2026 से शुरू हुए थे और इसकी आखिरी तारीख आज यानी 31 अगस्त 2026 तक थी। लेकिन अब बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 दिन और बढ़ाने का फैसला किया है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब बिहार एसटीईटी 2026 के लिए 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसी अवधि में निर्धारित परीक्षा शुल्क भी जमा करना होगा। शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के लिए माध्यमिक स्तर पर शिक्षक बनने की राह खुलती है। इससे पहले एसटीईटी 2026 के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था। अभ्यर्थियों की मांग पर शिक्षा मंत्री ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया था। आवेदन की तारीख बढ़ने से उन अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय मिल गया है, जो किसी कारण से अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे।
आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाए जाने से परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। ऐसे में आवेदन की अतिरिक्त अवधि को अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। बोर्ड के फैसले के बाद अब अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर ध्यान देना होगा।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
बिहार एसटीईटी 2026 के लिए आवेदन शुल्क
पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी, ईबीसी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए 1440 रुपये है। पेपर 1 या 2 के लिए आवेदन शुल्क 960 रुपये है। जबकि एससी, एसटी, दिव्यांगों के लिए पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए कुल आवेदन शुल्क 1140 है और किसी एक पेपर के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 760 रुपये है।
बिहार एसटीईटी परीक्षा पैटर्न
बिहार एसटीईटी परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 150 मिनट यानी 2.5 घंटे की होगी। बिहार एसटीईटी परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है। इसलिए उन्हें परीक्षा में आने वाले सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास करना चाहिए। परीक्षा मे 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा, जिसका उत्तर देना होगा।