CAT 2026 Notification Out: 3 अगस्त से शुरू होगा कैट 2026 का रजिस्ट्रेशन, यहां जानें फीस और एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया से जुड़ी सभी डिटेल

CAT 2026 Notification Out: आईआईएम ने कैट 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कैट 2026 के लिए पंजीकरण 03 अगस्त 2026 से शुरू होगा और परीक्षा 29 नवंबर 2026 को तीन सत्र में आयोजित की जाएगी। आइए यहां जानें कैट 2026 के आवेदन शुल्क से लेकर अन्य डिटेल

अपडेटेड Jul 27, 2026 पर 1:00 PM
कैट 2026 लगभग 170 टेस्ट शहरों के परीक्षा केंद्रों में होगी।

CAT 2026 Notification Out: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIMs) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आईआईएम के अलग-अलग मैनेजमेंट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा रविवार, 29 नवंबर को तीन सत्र में आयोजित की जाएगी। कैट 2026 की पंजीकरण प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे शुरू होगी और 15 सितंबर को शाम 5 बजे खत्म होगी। कैंडिडेट 4 नवंबर से 29 नवंबर तक अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

कैट 2026: आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

कैट 2026 के लिए आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों के पास कम से कम 50% अंक या उसके बराबर सीजीपीए के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और पर्सन्स विद बेंचमार्क डिसेबिलिटीज (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, कम से कम 45% मार्क्स जरूरी हैं। अपनी स्नातक डिग्री के फाइनल ईयर में शामिल होने वाले या अपने फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट भी अप्लाई करने के लिए योग्य हैं। लेकिन, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अपनी यूनिवर्सिटी या इंस्टिट्यूशन से एक सर्टिफिकेट जमा करना होगा, जिसमें यह कन्फर्म किया गया हो कि उन्होंने तय तारीख तक डिग्री की सभी जरूरतें पूरी कर ली हैं। CA, CS, CMA (ICWA), या फेलो ऑफ द इंस्टिट्यूट ऑफ एक्चुअरीज ऑफ इंडिया (FIAI) जैसी प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन वाले आवेदक भी इस परीक्षा में शामिल होने के योग्य हैं, बशर्ते वे तय न्यूनतम अंकों के मानदंड को पूरा करते हों।

कैट 2026 आवेदन शुल्क

SC, ST, और PwBD कैंडिडेट्स के लिए- Rs 1,350

बाकी सभी कैंडिडेट्स के लिए- Rs 2,700


फीस सिर्फ एक बार देनी होगी, चाहे उम्मीदवार कितने भी आईआईएम या पार्टिसिपेटिंग इंस्टिट्यूट्स में आवेदन करना चाहता हो। एससी, एसटी, और पीडब्लूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को पंजीकरण के दौरान वैध श्रेणी का प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। रजिस्ट्रेशन फीस नॉन-रिफंडेबल है।

कैट 2026 टेस्ट सिटीज

कैट 2026 लगभग 170 टेस्ट शहरों के परीक्षा केंद्रों में होगी। पंजीकरण के दौरान, सभी इच्छुक परीक्षार्थियों को अपनी पसंद के पांच परीक्षा शहर चुनने होंगे। उपलब्धता के आधार पर, चुने गए शहरों में से एक आवंटित किया जाएगा। अगर कोई भी पसंदीदा शहर उपलब्ध नहीं है, तो परीक्षार्थी को पास का टेस्ट शहर दिया जाएगा। दिए गए परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड पर दी जाएंगी।

कैट 2026 रिजल्ट और स्कोर वैलिडिटी

कैट 2026 रिजल्ट जनवरी 2027 के पहले हफ्ते में घोषित होने की उम्मीद है। उम्मीदवार आधिकारिक कैट वेबसाइट पर अपने स्कोरकार्ड देख पाएंगे और उन्हें एसएमएस नोटिफिकेशन भी मिल सकता है। कैट 2026 का स्कोर 31 दिसंबर, 2027 तक वैध माना जाएगा।

कैट 2026 प्रवेश प्रक्रिया

आईआईएम द्वारा ऑफर किए जाने वाले प्रबंधन कार्यक्रम में प्रवेश के लिए कैट स्कोर का इस्तेमाल एक शर्त के तौर पर किया जाता है। हालांकि, हर आईआईएम अपनी चयन प्रक्रिया और योग्यता मानदंड के अनुसार प्रवेश देता है।

UP Board class 10, 12 Exam 2027: प्राइवेइट छात्रों के लिए अगले सत्र का परीक्षा फॉर्म भरने का शेड्यूल जारी, 10वीं-12वीं के छात्र यहां देखें शेड्यूल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।