CBSE 12th Re-Evaluation 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन कराने वाले 12वीं कक्षा के छात्रों को बड़ी राहत दी है। बड़ी संख्या में छात्रों के आवेदन और उन्हें आ रही तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए बोर्ड ने 12वीं कक्षा की आंसर शीट के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाने का फैसला किया है। बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर बताया कि छात्र मार्क्स री-इवैल्युएशन और वेरिफिकेशन के लिए 7 जून को आधी रात तक आवेदन कर सकते हैं।
