CBSE Admit Card 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की फाइनल बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होगी। इस समय सीबीएसई बोर्ड से 10वीं-12वीं कक्षा की परीक्षा की तैयारी कर रहे देश के लाखों छात्र पूरी मेहनत से पढ़ाई कर रहे हैं। इन छात्रों को अब अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है। लेकिन बोर्ड परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड वे बोर्ड की वेबसाइट से सीधे डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। ये उन्हें स्कूल से प्राप्त होंगे। बोर्ड प्राइवेट छात्रों के एडमिट कार्ड 17 जनवरी को जारी कर चुका है। नियमित छात्र अब अपने प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे हैं। पिछले सालों के ट्रेंड के आधार पर, सीबीएसई हॉल टिकट आमतौर पर पहली परीक्षा से पांच से छह दिन पहले जारी किए जाते हैं। बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना हॉल टिकट या प्रवेश पत्र ले जाना अनिवार्य होता है। इसके बिना उन्हें परीक्षा हॉल में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा।
