CBSE Board 10th Result 2026 OUT: 25 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म, त्रिवेंद्रम बना टॉपर, लेकिन छात्रों के नाम नहीं बताएगा बोर्ड

CBSE Board 10th Result 2026 OUT: सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को चौंकाते हुए आज अचानक 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। 10वीं कक्षा के छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड द्वारा बताए गए स्रोतों से रिजल्ट देख सकते हैं। खास बात ये है कि बोर्ड ने टॉपर की लिस्ट नहीं जारी की है

अपडेटेड Apr 15, 2026 पर 5:43 PM
Story continues below Advertisement
10वीं कक्षा के नतीजों का ऐलान करने के लिए कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं होगी।

CBSE Board 10th Result 2026 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज 15 अप्रैल 2026, बुधवार को दोपहर अचानक सबको चौंकाते हुए 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी करने के लिए कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की जाएगी। इसके अलावा बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं कक्षा रिजल्ट 2026 से संबंधित जरूरी आंकड़ों के अलावा टॉपर लिस्ट या नंबरों की भी घोषणा नहीं की है। आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के साथ ही तकरीबन 25 लाख छात्रों का इंतजार भी बोर्ड ने खत्म कर दिया है।

छात्र सीबीएसई बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सीबीएसई ने बताया है कि बोर्ड 10वीं कक्षा के नतीजों का ऐलान करने के लिए कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं होगी। साथ ही, 10वीं कक्षा के छात्रों का पास होने का प्रतिशत, लिंग के हिसाब से जानकारी, राज्यों के हिसाब से प्रदर्शन और दूसरी जानकारी बोर्ड अपनी वेबसाइट पर शेयर करेगा।

पिछले साल से बेहतर रहा रिजल्ट, त्रिवेंद्रम बना टॉपर 

इस वर्ष कुल 93.70% छात्र पास हुए हैं, जो साल 2025 (93.66%) की तुलना में 0.04% बेहतर है। क्षेत्रीय प्रदर्शन की बात करें, तो त्रिवेंद्रम 99.79% के साथ टॉप पर है। दूसरे नंबर पर 99.79% रिजल्ट के साथ विजयवाड़ा और तीसरे पर 99.58% रिजल्ट के साथ चेन्नई है। बेंगलुरु 98.91% रिजल्ट के साथ चौथे और 97.38% के साथ दिल्ली पांचवें नंबर पर है।

नहीं आएगी सीबीएसई की टॉपर लिस्ट

ध्यान देने वाली बात ये है कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों की लिस्ट जारी नहीं करेगा। बोर्ड ने साल 2020 से आधिकारिक तौर पर टॉपर्स की लिस्ट (Toppers List) जारी न करने का निर्णय लिया है। बोर्ड का मानना है कि परीक्षाओं में छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को रोकने और मानसिक तनाव को कम करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा बोर्ड छात्रों को फर्स्ट, सेकंड या थर्ड डिवीजन भी आवंटित नहीं करता है।


सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026: एक नजर में

सीबीएसई 10वीं में 93.70% हुए पास

कुल पास प्रतिशत: 93.70%

छले वर्ष (2025): 93.66%

कुल पंजीकृत छात्र: 24.83 लाख+

परीक्षा में शामिल छात्र: 24.71 लाख+

पास हुए छात्र: 23.16 लाख+

83 विषयों की परीक्षा 8075 केंद्रों पर हुई

सीबीएसई की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल 10वीं की परीक्षा में कुल 25,08,319 छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की थी. जिसमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं, जिन्होंने कुल 83 विषयों के लिए 8,075 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी है.

बोर्ड ने एक महीने पहले घोषित किया रिजल्ट

इस साल से सीबीएसई बोर्ड ने दो बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत की है। पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में हुई और दूसरी मई में आयोजित की जाएगी। इस साल लगभग 1.6 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग बहुत ही कम समय में की गई, जिससे परिणाम सामान्य से एक महीने पहले (15 अप्रैल) घोषित हो सका। चेकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति लाने के लिए तकनीक का व्यापक उपयोग किया गया।

CBSE Board 10th Result OUT: सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट किया जारी, इन चार जगहों पर कर सकते हैं चेक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।