CBSE Board 10th Result OUT: सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट किया जारी, इन चार जगहों पर कर सकते हैं चेक

CBSE Board 10th Result OUT: सीबीएसई बोर्ड ने पिछले ट्रेंड से अलग हटते हुए 10वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। 10वीं कक्षा के छात्र चार तरीकों से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आइए जानें क्या हैं ये तरीके और कैसे करें अपना रिजल्ट चेक

अपडेटेड Apr 15, 2026 पर 5:22 PM
Story continues below Advertisement
देशभर के 25 लाख से ज्यादा छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

CBSE Board 10th Result OUT: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026, अपनी मई की टाइमलाइन से पहले ही घोषित कर दिया है। देशभर के 25 लाख से ज्यादा छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। अब इन सभी छात्रों को आगे की रणनीति पर काम करने में मदद मिलेगी। छात्र मई में होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने या न होने के बारे में भी अब अपना मन बना सकेंगे।

बता दें, इस साल, क्लास 10 की परीक्षा में कुल 25,08,319 स्टूडेंट्स शामिल हुए, जिनमें 14,08,546 लड़के और 10,99,773 लड़कियां थीं। इन स्टूडेंट्स ने 83 सब्जेक्ट्स और 8,075 सेंटर्स में परीक्षा दी थी। सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च तक एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से हुईं। 10वीं कक्षा में अपना स्कोर सुधारने के लिए छात्रों की दूसरी फेज की परीक्षा 15 मई 2026 से शुरू होगी।

बोर्ड परीक्षा परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर, उमंग एप और एसएमएस से भी देखा जा सकता है। रिजल्ट अब DigiLocker और UMANG ऐप पर उपलब्ध हैं। यहां रिजल्ट पहले ही लाइव कर दिए गए हैं, जिससे पीक ट्रैफिक के दौरान तेजी से एक्सेस मिलता है। सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट results.cbse.nic.in, cbse.gov.in, results.nic.in, results.digilocker.gov.in, umang.gov.incbse.nic.in पर देख सकते हैं।

इससे पहले, DigiLocker ने एक नोटिफिकेशन जारी करके स्टूडेंट्स को मार्कशीट तक आसानी से एक्सेस पक्का करने के लिए पहले से अकाउंट बनाने की सलाह दी थी। सिस्टम के अनुसार, सीबीएसई से लिंक APAAR ID वाले छात्र सीधे ‘इश्यूड डॉक्यूमेंट्स’ सेक्शन में अपने डॉक्यूमेंट्स देख सकते हैं, जबकि दूसरे स्टैंडर्ड लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके अपने रिजल्ट्स देख सकते हैं।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट्स चेक करते समय अपना रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID तैयार रखें।

आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?


  • आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • “CBSE Class 10 Result 2026” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर,स्कूल नंबर और जन्म तिथि डालें।
  • आपका मार्कशीटस्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करके सेव कर लें।

रिजल्ट चेक करने के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट और ऐप्स का ही इस्तेमाल करें। फर्जी वेबसाइटों से बचें।

DigiLocker पर रिजल्ट कैसे देखें?

DigiLocker पर रिजल्ट देखने के लिए APAAR ID जरूरी है। जिन छात्रों के पास अभी APAAR ID नहीं है, उन्हें तुरंत अकाउंट बनाना चाहिए।

DigiLocker एक्टिवेट करने के स्टेप्स

  • वेबसाइट पर जाएं: cbseservices.digilocker.gov.in/activatecbse
  • “Get Started” पर क्लिक करें
  • अपनी डिटेल्स औरस्कूल द्वारा दिए गए Access Code डालें
  • मोबाइल नंबर पर OTP से वेरिफाई करें
  • रिजल्ट आने के बाद आपका डिजिटल मार्कशीट अपने आप ‘Issued Documents’ में आ जाएगा

UMANG ऐप से रिजल्ट कैसे देखें?

  • UMANG ऐप डाउनलोड करें या umang.gov.in पर जाएं
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
  • “CBSE Board” सर्विस सर्च करें
  • कक्षा 10वीं चुनें
  • रोल नंबर और जन्म तिथि डालें
  • आपका डिजिटल रिजल्ट आ जाएगा, जिसे डाउनलोड भी कर सकते है

MP Board 12th Result 2026 Topper list: एमपी बोर्ड में 12वीं की जॉइंट टॉपर खुशी और चांदनी ने पाए बंपर नंबर, देखिए इनकी मार्कशीट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।