CBSE Class 10 result 2026: क्या आज जारी होगा दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट? जानें ताजा अपडेट और डाउनलोड करने का तरीका

CBSE Class 10 result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा परिणाम का छात्र इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। कई मीडिया रिपोर्ट में रिजल्ट जून में अंत में जारी होने की खबरें दी गई हैं। आइए जानें इस पर क्या अपडेट है और कैसे डाउनलोड करना है रिजल्ट

अपडेटेड Jun 29, 2026 पर 10:27 AM
सेकंड बोर्ड एग्जाम देने वाले 6.68 लाख से ज्यादा छात्र अपने स्कोरकार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

CBSE Class 10 result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए इस साल से दो बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था शुरू की है। पहली और मुख्य बोर्ड परीक्षा जहां फरवरी में आयोजित की गई थी, वहीं 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा मई में सम्पन्न हुई। इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में कयास लगाए गए हैं कि सीबीएसई 10वीं कक्षा दूसरी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2026 जून के अंत में जारी किया जाएगा। इसलिए आज 29 जून 2026 को दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने की अटकलें तेज है।

हालांकि सीबीएसई बोर्ड से इस संबंध में कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है। बता दें, सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तारीख के बारे में कोई अग्रिम सूचना नहीं देता है। रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव करने के बाद सोशल मीडिया मंच पर सूचना देता है। सेकंड बोर्ड एग्जाम देने वाले 6.68 लाख से ज्यादा छात्र अपने स्कोरकार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, और cbseresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

सीबीएसई 10वीं कक्षा सेकंड बोर्ड रिजल्ट 2026: संभावित तारीख और समय

बोर्ड अभी 12वीं कक्षा के री-इवैल्यूएशन रिजल्ट फेज में जारी कर रहा है। 10वीं कक्षा के दूसरी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जल्द आने की संभावना है। अटकलें तेज हैं कि ये रिजल्ट जून के आखिर तक या जुलाई 2026 के पहले हफ्ते में घोषित किए जा सकते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 10वीं कक्षा दूसरी बोर्ड परीक्षा में कथित तौर पर 6.68 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। साइंस सबसे पॉपुलर सब्जेक्ट रहा, उसके बाद मैथ्स और सोशल साइंस रहे। काफी संख्या में स्टूडेंट्स ने रीजनल और फॉरेन लैंग्वेज के पेपर भी चुने। इस पहल से छात्र दूसरी बोर्ड परीक्षा देकर अपने स्कोर सुधार सकते हैं और दोनों प्रयासों में मिले ज्यादा मार्क्स को फाइनल रिजल्ट के लिए माना जाएगा। बता दें, टू-एग्जाम सिस्टम के तहत सीबीएसई 10वीं कक्षा सेकंड बोर्ड एग्जाम 15 मई से 21 मई, 2026 तक आयोजित किए गए थे।

स्कोर सुधार चाहने वाले छात्रों के अलावा, लगभग 85,285 छात्रों ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकृत किया, जबकि लगभग 57,914 छात्रों ने इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट दोनों एग्जाम के लिए एनरोल किया।

सीबीएसई 10वीं कक्षा दूसरे बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें


स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • ऑफिशियल वेबसाइट — cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।
  • "CBSE क्लास 10 सेकंड बोर्ड रिजल्ट 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID और मां का नाम डालें।
  • डिटेल्स सबमिट करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • मार्कशीट को भविष्य के लिए डाउनलोड करके सेव कर लें।

रिजल्ट चेक करने के दूसरे तरीके

स्टूडेंट्स अपने स्कोर इन तरीकों से भी देख सकते हैं:

  • डिजिलॉकर (results.digilocker.gov.in)
  • UMANG ऐप
  • SMS सर्विस
  • IVRS सुविधा

रिजल्ट ऑफिशियली घोषित होने के बाद CBSE इन प्लेटफॉर्म्स को एक्टिवेट कर देगा।

TET Paper Leak: एग्जाम के एक दिन पहले महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक, जानें अब कब होगी परीक्षा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।