CBSE Class 10 result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए इस साल से दो बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था शुरू की है। पहली और मुख्य बोर्ड परीक्षा जहां फरवरी में आयोजित की गई थी, वहीं 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा मई में सम्पन्न हुई। इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में कयास लगाए गए हैं कि सीबीएसई 10वीं कक्षा दूसरी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2026 जून के अंत में जारी किया जाएगा। इसलिए आज 29 जून 2026 को दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने की अटकलें तेज है।
