Get App

CBSE Exam Date Sheet 2026: सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा की फाइनल डेटशीट जारी, 17 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

CBSE Board Exams Date Sheet 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर एग्जाम का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। दोनों परीक्षाएं 17 फरवरी, 2026 से शुरू होंगी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 30, 2025 पर 7:11 PM
CBSE Exam Date Sheet 2026: सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा की फाइनल डेटशीट जारी, 17 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम
CBSE Exam Date Sheet 2026: cbse.gov.in पर सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी की गई है

CBSE Exam Date Sheet 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के लिए फाइनल डेटशीट 2026 यानी टाइम टेबल जारी कर दी है। जो छात्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले हैं, वे बिना किसी लॉगिन क्रेडेंशियल के एग्जाम डेट की PDF देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

10वीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 मार्च, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। जबकि सीबीएसई 12वीं परीक्षा 17 फरवरी, 2026 से 9 अप्रैल, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं पेन और पेपर फॉर्मेट में आयोजित की जाएंगी। डेटशीट परीक्षा शुरू होने की तारीख से लगभग 110 दिन पहले ही जारी कर दी गई है। यह कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के छात्रों के लिए फाइनल डेटशीट है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों के अनुरूप सीबीएसई ने घोषणा की है कि 2026 से कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए एक एकेडमिक ईयर में दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। अपनी आधिकारिक विज्ञप्ति में सीबीएसई ने बताया कि कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के रजिस्ट्रेशन आंकड़ों के आधार पर परीक्षाओं से 146 दिन पहले 24 सितंबर, 2025 को संभावित डेटशीट जारी की गई थी। बोर्ड ने आगे कहा, "यह पहली बार है जब सीबीएसई ने परीक्षा से लगभग 110 दिन पहले अंतिम डेटशीट जारी की है, क्योंकि स्कूलों द्वारा उम्मीदवारों की लिस्ट समय पर जमा की गई थी।"

परीक्षाएं विषयों के अनुसार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे और दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले फाइनल डेटशीट पूरी तरह से देख लेनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें