Get App

CLAT 2027: 6 दिसंबर 2026 को होगी परीक्षा और 03 अगस्त से पंजीकरण, क्लैट 2027 यूजी-पीजी का न सिलेबस बदला न एग्जाम पैटर्न

CLAT 2027: सीएनएलयू ने क्लैट 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके मुताबिक क्लैट 2027 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 03 अगस्त से शुरू होगी और परीक्षा 06 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। खास बात ये है कि क्लैट 2027 के लिए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 23, 2026 पर 10:43 AM
CLAT 2027: 6 दिसंबर 2026 को होगी परीक्षा और 03 अगस्त से पंजीकरण, क्लैट 2027 यूजी-पीजी का न सिलेबस बदला न एग्जाम पैटर्न
नोटिस के मुताबिक, क्लैट 2027 रविवार, 6 दिसंबर, 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

CLAT 2027: कानून के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए अहम कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) को लेकर बड़ी खबर है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLUs) की एग्जीक्यूटिव कमेटी और गवर्निंग बॉडी ने क्लैट 2027 से का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सीएनएलयू ने यह अधिसूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की है। सीएनएलयू की ओर से जारी प्रेस रिलीज में लिखा है, “क्लैट 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 3 अगस्त, 2026 से चालू होगा और आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर, 2026 तक खुला रहेगा।” नोटिस के मुताबिक, क्लैट 2027 रविवार, 6 दिसंबर, 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

क्लैट 2027: जरूरी तारीखें

कैंडिडेट क्लैट 2027 से जुड़ी जरूरी तारीखें यहा देख सकते हैं:

क्लैट 2027 आवेदन विंडो खुलने की तारीख : 3 अगस्त, 2026

आवेदन विंडो बंद होने की तारीख : 31 अक्टूबर, 2026

परीक्षा की तारीख : 6 दिसंबर, 2026

प्रवेश प्रक्रिया और क्लैट 2027 के बारे में किसी भी और जानकारी के लिए, कैंडिडेट को कंसोर्टियम द्वारा आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर सही जानकारी दी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें